Home Breaking News Top News आतंकियों की घुसपैठ के मद्देनजर पठानकोट में अलर्ट, बख्तरबंद गाड़ियों से की जा रही निगरानी
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

आतंकियों की घुसपैठ के मद्देनजर पठानकोट में अलर्ट, बख्तरबंद गाड़ियों से की जा रही निगरानी

Share
Share
पंजाब। पठानकोट में आतंकी हमले को लेकर हाई  अलर्ट जारी किया गया है।  इस अलर्ट के मद्देनजर पठानकोट के सभी विभागों को इमरजेंसी के दौरान तैयार रहने का आदेश मिला है। साथ ही प्रशासन ने सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड को खाली करवाया है। इतना ही नहीं  सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और सुरक्षाबल अलर्ट मोड पर हैं।
बता दें कि पंजाब के गुरदासपुर में बार-बार ड्रोन की घुसपैठ और पठानकोट एयरबेस हमले की पांचवीं बरसी पर पठानकोट पुलिस अलर्ट पर है। जिला पुलिस, डेल्टा कमांडो, बीएसएफ व घातक कमांडो समेत अन्य सुरक्षा बलों के दस्तों ने भारत-पाक सीमा के कई गांवों और जीरो लाइन के आसपास सर्च ऑपरेशन चलाया। 50 से ज्यादा इन स्पेशल कमांडों ने सीमावर्ती इलाके और उज्ज नदी के किनारे खासतौर सर्च अभियान चलाया।
जीरो  लाइन से सटे गांवों में बख्तरबंद गाड़ियां से निगरानी की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों को आगाह किया गया है कि वह अंतरराष्ट्रीय सीमा के एक किलोमीटर के दायरे में रात आठ से सुबह पांच बजे तक न जाएं। वहीं, नरोट जैमल सिंह व बमियाल में भी बीएसएफ ने चौकसी बढ़ा दी है। नरोट जैमल सिंह व बमियाल में बीएसएफ ने पुलिस के साथ खेत, रावी नदी और चौक इलाके में छानबीन की।
इसके अलावा पुलिस ने पठानकोट शहर क्षेत्र में 32 स्थानों पर नाके लगाए हैं। इनमें 18 नाके सिटी जबकि 14 नाके सीमांत इलाकों में बनाए गए हैं। सारे जिले की सुरक्षा की कमान 350 पुलिस जवानों को सौंपी गई है। इसके साथ जम्मू-कश्मीर के प्रवेश द्वार माधोपुर से पंजाब की सीमा सटी है। यही कारण है कि पुलिस सुरक्षा यहां दोगुनी कर दी गई है। माधोपुर स्थित टी-प्वाइंटों एवं अन्य विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की जा रही है।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...