Home Breaking News Top News 29 दिसंबर को डीएफसी ट्रैक का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
Top Newsउत्तर प्रदेशराष्ट्रीय न्यूज

29 दिसंबर को डीएफसी ट्रैक का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

Share
Share
नई दिल्ली। मंगलवार यानी 29 दिसम्बर को प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूर्वी डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के ‘न्यू भाऊपुर- न्यू खुर्जा सेक्शन’ का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी प्रयागराज में ईडीएफसी के परिचालन नियंत्रण केन्द्र (ओसीसी) का भी उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के मौके पर यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद रहेंगे।
बता दें कि ईडीएफसी का 351 किलोमीटर लम्बा न्यू भाऊपुर- न्यू खुर्जा सेक्शन उत्तर प्रदेश में स्थित है और इसे 5,750 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। यह सेक्शन स्थानीय उद्योगों जैसे एल्यूमीनियम उद्योग (कानपुर देहात जिले का पुखरायां क्षेत्र), डेयरी क्षेत्र (औरैया जिला), कपड़ा उत्पादन / ब्लॉक प्रिंटिंग (इटावा जिला), कांच के सामान के उद्योग (फिरोजाबाद जिला), पॉटरी (बुलंदशहर जिले के खुर्जा),हींग उत्पादन (हाथरस जिला) और ताले और हार्डवेयर (अलीगढ़ जिला) के लिए नए अवसर खोलेगा। यह सेक्शन मौजूदा कानपुर-दिल्ली मुख्य लाइन से भी भीड़भाड़ कम कर देगा और भारतीय रेलवे को तेज ट्रेनें चलाने में सक्षम करने के साथ ही ट्रेनों के लेट होने से भी निजात मिलेगी।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो गिरफ्तार।

कानपुर देहात : मंगलपुर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के...

कानपुर देहात पहुंचे प्रवीण तोगड़िया,कहा हिन्दू युवाओं को देंगे आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण।

कानपुर देहात । कानपुर देहात के अकबरपुर में अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के...

आर्मी जवान की हत्या या हादसा।

किराये के मकान में नग्न अवस्था में मिला आर्मी जवान का शव।...

निजी स्कूलों की मनमानी पर रोकथाम को लेकर सौंपा गया ज्ञापन।

कानपुर देहात । जनपद कानपुर देहात में निजी स्कूलों की मनमानी अब...