Home Breaking News Top News मुजफ्फरपुर में तीन लोगों की संदिग्ध स्थिति में मौत, जहरीली शराब से मरने की आशंका
Top Newsबिहार

मुजफ्फरपुर में तीन लोगों की संदिग्ध स्थिति में मौत, जहरीली शराब से मरने की आशंका

Share
Share

मुजफ्फरपुर। मनियारी थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। वहीं कई लोगों के बीमार होने की सूचना है। वे आसपास के निजी अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं।

शहर के एक अस्पताल में भर्ती मनोज राय की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसकी आंखों की रोशनी भी चली गई है। घटना के बाद माधोपुर के चौकीदार को निलंबित कर दिया गया है। वहीं दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। क्षेत्र में छापेमारी अभियान तेज कर दिया गया है।

विशनपुर गिद्धा के गुड्डू साह के स्वजनों ने बताया शाम को शराब पीने के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गर्ई थी। दस्त और पेट में दर्द के साथ आंखों की रोशनी कम हो गई थी। इलाज के बाद भी उसे नहीं बचाया जा सका।

आगानगर के छोटू कुमार (25) के स्वजनों ने बताया कि शुक्रवार को वह शराब पीकर आया था। तबीयत बिगडऩे पर उसका निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। इसके बाद उसे घर ले आया गया। मगर फिर तबीयत बिगडऩे पर अस्पताल ले जाने के दौरान ही उसकी मौत हो गई।

माधोपुर के सुदिष्ट साह (65) की मौत पटना ले जाने के दौरान हो गई। पुलिस को स्वजनों ने बताया कि वे बीमार थे। जबकि गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि शराब पीने से उनकी तबीयत बिगड़ी थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BDO कृष्णा राम के मकान और पैतृक गांव में एक साथ छापेमारी।

आय से अधिक संपत्ति मामले में BDO कृष्णा राम के मकान और...

हीरो राजन कुमार को मिला दानवीर कर्ण राष्ट्रीय सम्मान।

भागलपुर (बिहार) । भागलपुर के स्थानीय गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र भागलपुर में...

बिहार में स्कूल-मंदिर के पास मांस-मछली बिक्री पर बैन: “बच्चों में हिंसक प्रवृत्ति रोकने के लिए”

बिहार सरकार ने शैक्षिक और धार्मिक संस्थानों के पास मांस-मछली की खुली...

2016 की पूर्ण शराबबंदी पर फिर बहस: NDA सहयोगी बोले—इम्प्लीमेंटेशन फेल, राजस्व नुकसान बढ़ रहा

बिहार में 2016 से लागू पूर्ण शराबबंदी पर NDA सहयोगियों ने मुख्यमंत्री...