Home Breaking News Top News उत्तराखंडः सीएम तीरथ सिंह रावत के पैतृक गांव में जश्न का माहौल, रंग और गुलाल से मनाया गया जश्न
Top Newsउत्तराखंड

उत्तराखंडः सीएम तीरथ सिंह रावत के पैतृक गांव में जश्न का माहौल, रंग और गुलाल से मनाया गया जश्न

Share
Share

नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही तीरथ सिंह रावत के पैतृक गांव में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। ग्रामीणों ने खबर सुनते ही सीएम के घर जाकर उनके परिजनों को बधाई दी और साथ ही पूरे गांव में मिठाई बांटी गई।

बता दें कि सीएम तीरथ सिंह रावत का गांव सतपुली के कल्जीखाल की पट्टी असवालस्यू में है। सीएम बनते ही पूरे गांव में जश्न का माहौल छा गया। लोग ठोल-ताशे बजाने लगे। रंग और गुलाल उड़ाकर ग्रामीण नाचने और झूमने लग गए। इस दौरान महिलाओं ने खूब होली खेली।

शाम के समय गांव के मंदिर में महिला मंगल दल द्वारा कीर्तन भजन किया गया। वहीं ग्राम प्रधान मदन सिंह बिष्ट का कहना है कि तीरथ सिंह रावत का सीएम बनना हमारे लिए गर्व की बात है। उनके सीएम बनने के बाद जनता की उम्मीद और बढ़ गई है। अब क्षेत्र में विकास दोगुनी तेजी से होगा।

वहीं इस मौके पर तीरथ सिंह रावत के भाई जशवंत सिंह, ग्राम प्रधान मदन सिंह बिष्ट, कमलेश देवी, उमेश चन्द्र,  देवेन्द्र सिंह दिगम्बर सिंह आदि मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

देहरादून में कश्मीरी भाइयों पर हमला: “तुम लोगों ने पहलगाम हमला किया” – सच क्या है?

देहरादून के विकासनगर में दो कश्मीरी भाइयों पर सिर्फ़ अपनी भाषा बोलने...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...

जल्द फिल्मों का निर्माण करेंगे अनुराग पांडे

मुंबई -विजय खरे एक्टिंग अकेडमी विजय खरे साहब के प्रिये शिष्य बिहार...