Home Breaking News Top News उत्तराखंडः तीरथ सिंह रावत बने राज्य के 10वें सीएम, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे और बांटी मिठाईयां
Top Newsउत्तराखंडराष्ट्रीय न्यूज

उत्तराखंडः तीरथ सिंह रावत बने राज्य के 10वें सीएम, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे और बांटी मिठाईयां

Share
Share

नई दिल्ली। उत्तराखंड में चल रही सियासी उठापठक के बीच आखिरकार राज्य के 10वें मुख्यमंत्री के तौर पर तीरथ सिंह रावत ने शपथ ले ली है। वहीं शपथ के बाद पूरे राज्य में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

सीमांत विधानसभा खटीमा में भी भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने खटीमा के मुख्य चौक पर आतिशबाजी कर तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री बनने का जश्न मनाया। इस अवसर पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जहां मिष्ठान वितरण किया वहीं भारतीय जनता पार्टी संगठन से जुड़े तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री पद का सम्मान मिलने पर हर्ष व्यक्त किया।

भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस तरह से भाजपा आलाकमान ने संगठन के रूप में बेहतरीन कार्य करने वाले तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री का सम्मान दिया है। उससे प्रदेश भर में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री बनने के बाद निश्चित ही 2022 में भी भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की सत्ता में वापसी करेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

देहरादून में कश्मीरी भाइयों पर हमला: “तुम लोगों ने पहलगाम हमला किया” – सच क्या है?

देहरादून के विकासनगर में दो कश्मीरी भाइयों पर सिर्फ़ अपनी भाषा बोलने...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...