Home Breaking News Top News Weather Report: 5 दिनों तक सामान्य रहेगा मौसम, लेकिन इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

Weather Report: 5 दिनों तक सामान्य रहेगा मौसम, लेकिन इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

Share
Share

नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर से लेकर उत्तराखंड तक मौसम में बदलाव आएगा। जिससे बारिश और बर्फबारी की सभावना है। 16 मार्च के आसपास एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावनाए हैं। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 5 दिनों के दौरान देश में गर्मी की कोई संभावना नहीं है। हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के कारण 16 मार्च की रात से को प्रभावित करने की बहुत संभावना है। इस वजह से 17 और 18 मार्च के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है। बात करें देश की राजधानी दिल्ली की तो आज मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा।

इन राज्यों में बारिश की संभावना

हालांकि, दिल्ली में दोपहर या शाम को आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में 18 मार्च से बिजली चमक और गरज सुनाई देगी। जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 15 और 16 मार्च को व्यापक वर्षा होगी। 18 मार्च को उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में बिजली और गरज के साथ बारिश होगी। उत्तराखंड के अलग-अलग स्थानों पर आज हल्की बारिश होने की संभावना है। इसी अवधि के दौरान 2.5 सेमी तक बर्फबारी होने की भी उम्मीद है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...