Home पश्चिम बंगाल सुवेंदु अधिकारी ने ममता के नामांकन पर उठाया सवाल, आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने का लगाया आरोप
पश्चिम बंगाल

सुवेंदु अधिकारी ने ममता के नामांकन पर उठाया सवाल, आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने का लगाया आरोप

Share
Share

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट से भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नामांकन पर सवाल उठाए हैं। सुवेंदु ने ममता बनर्जी पर अपने नामांकन पत्र में आपराधिक मामलों से संबंधित जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।

बता दें कि सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को दावा किया कि ममता बनर्जी के खिलाफ छह आपराधिक मामले दर्ज हैं।

जानकारी के मुताबिक, भाजपा नेता ने सुवेंदु अधिकारी ने इस संबंध में चुनाव आयोग के निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की है। सुवेंदु ने कहा है कि ममता बनर्जी ने नामांकन पत्र में अपने खिलाफ कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं होने की जानकारी दी है, जो गलत है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read

Related Articles

आसनसोल में पीएम की रैली में मोबाइल चोरी,कई लोग और नाबालिग हिरासत में।

पोलो ग्राउंड की भीड़ में वारदात, महिलाओं ने लगाये फोन चोरी के...