Home Breaking News Top News Weather Update: मौसम विभाग ने इन राज्यों में जारी किया अलर्ट, अगले 24 घंटे में हो सकती है मूसलाधार बारिश
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

Weather Update: मौसम विभाग ने इन राज्यों में जारी किया अलर्ट, अगले 24 घंटे में हो सकती है मूसलाधार बारिश

Share
Share

नई दिल्ली। मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 11 मार्च से उत्तर भारत में तेज बारिश की संभावना है। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रित होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों के लिए कई राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। IMD की रिपोर्ट के मुताबिक अगले दो दिनों में उत्तराखंड, हिमाचल, कश्मीर, लद्दाख समेत देश के कई राज्यों में जोरदार बारिश की आशंका है।

इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक 11 से 13 मार्च तक उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, तटीय कर्नाटक और सौराष्ट्र व कच्छ के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की आशंका है, कहीं पर ओलावृष्टि की भी संभावना है।

अगले 48 घंटे में यहां जोरदार बारिश

मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट ने कहा है कि अगले 48 घंटों में छत्तीसगढ़, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, तटीय कर्नाटक और सौराष्ट्र व कच्छ के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की आशंका है, पश्चिमी हिमालयी राज्यों में कुछ स्थानों पर बर्फबारी के आसार दिख रहे हैं और उत्तराखंड के कई इलाकों में जोरदार बारिश की संभावना बनी हुई है।

दिल्‍ली-एनसीआर में छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग की मानें तो इस पूरे हफ्ते दिल्‍ली-एनसीआर के ऊपर बादल छाए रहेंगे। 12 मार्च को तेज गरज के साथ बारिश होने के भी आसार हैं। बता दें कि हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है जिसके कारण पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी के साथ ही मैदानी इलाकों में भी इसका असर देखा जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी संभावना हैं। राज्य में 14 मार्च तक मौसम खराब रहने की बात कही गई है। राज्य के 6 जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में बुधवार और गुरुवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 12 मार्च को मध्य पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।

कैसा रहेगा यूपी-बिहार का मौसम?

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, बिहार में भी तीन दिनों के अंदर तेजी से मौसम बदल सकता है। 11 मार्च तक प्रदेश में बारिश की संभावना जताई गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...