Home क्राईम सीमेंट से लदा लूट का ट्रक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
क्राईमजुर्मझारखण्डराज्य

सीमेंट से लदा लूट का ट्रक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Share
Share

देवघर । जसीडीह पुलिस ने सीमेंट से लदे एक लूटे गए ट्रक को बरामद किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने ट्रक से लगभग 35 टन सीमेंट भी जब्त किया है।

6/7 दिसंबर की रात जसीडीह थाना क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली थी कि तावाधाट टोल टैक्स के आगे से अज्ञात अपराधियों ने एक सीमेंट लदा ट्रक लूट लिया है और उसे चकाई की ओर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया और संभावित रास्तों पर नाकेबंदी की गई।पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई के बाद लूटे गए ट्रक को अपराधियों के कब्जे से बरामद कर लिया गया। ट्रक पर लगभग 700 बोरा (करीब 35 टन) सीमेंट लदा था, जिसे जब्त कर लिया गया है।

पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान उपेंद्र कुमार (20 वर्ष, पिता जयकिशोर यादव) और अनुराग कुमार यादव (27 वर्ष, पिता जयकिशोर यादव) के रूप में हुई है। दोनों जमुई (बिहार) के चकाई थाना अंतर्गत गगनपुर के निवासी हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बड़की बौआ में चड़क पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

बड़की बौआ। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ...

आर्या डिजिटल ओटीटी के 5 लाख डाउनलोड हुए पूरे,दर्शकों का जताया आभार।

नई दिल्ली। मीडिया एंड एंटरटेनमेंट क्षेत्र में सक्रिय आर्य ग्रुप ऑफ कंपनी...

बाइक सवार अपराधियों ने कोयला कारोबारी को मारी गोली।

धनबाद । तेतुलमारी थाना क्षेत्र अंतर्गत 8 लेन मार्ग स्थित शक्ति चौक...

केसरगढ़ पंचायत में अम्बेडकर जयंती मनाई गई।

बाघमारा । भारतीय संविधान के जनक भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की...