बाघमारा । भारतीय संविधान के जनक भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती केसरगढ़ पंचायत में मनाई गई।सर्वप्रथम मुखिया बबीता देवी ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी।तत्पश्चात मुखिया पति सह समाजसेवी लखींद्र महतो एवं ग्रामीणों ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।मुखिया ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भीमराव रामजी आंबेडकर डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर नाम से लोकप्रिय, भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, लेखक और समाज–सुधारक थे।उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों (दलितों) के प्रति होने वाले सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। उन्होंने श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे।मौके पर मुखिया बबीता देवी,समाजसेवी लखींद्र महतो,सुरेंद्र रविदास,विशाल रविदास,मीणा देवी,कविता देवी,बिरजू रविदास,प्रभु रजक,निरंजन रजक,नमिता देवी,परमेश्वर गोप एवं अन्य उपस्थित रहें।
Leave a comment