नई दिल्ली। मीडिया एंड एंटरटेनमेंट क्षेत्र में सक्रिय आर्य ग्रुप ऑफ कंपनी की इकाई आर्या डिजिटल ओटीटी के 5 लाख से अधिक डाउनलोड पूरे हो चुके हैं।जिससे प्रशंसकों,समर्थकों एवं पूरी टीम में हर्ष का माहौल हैं।इस उपलब्धि पर मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत में सभी दर्शकों,प्रशंसकों,समर्थकों एवं पूरी टीम का आभार जताया है।कई वर्षों के कठिन मेहनत,संघर्ष और सभी के प्रयास का परिणाम हैं कि आज आर्या डिजिटल ओटीटी प्रगति की ओर अग्रसर हैं।आर्या डिजिटल ओटीटी में 1200 से भी अधिक वेब सीरीज,फिल्में इत्यादि विभिन्न भाषाओं में रिलीज हैं।जिसमें हॉलीवुड एवं साउथ की फिल्में हिंदी में हैं।भोजपुरी का नंबर वन और पहला ओटीटी प्लेटफॉर्म आर्या डिजिटल हैं।इसके अतिरिक्त लाइव टीवी चैनल्स भी दर्शक यहां देख सकते हैं।आर्या डिजिटल ओटीटी स्मार्टफोन एवं स्मार्ट टीवी पर उपलब्ध हैं।सबसे विशेष सब्सक्रिप्शन शुल्क न्यूनतम हैं।
दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने सभी का आभार जताते हुए धन्यवाद संदेश जारी किया।उन्होंने अपने धन्यवाद संदेश के माध्यम से सभी दर्शकों समर्थकों,प्रशंसकों एवं अपनी पूरी टीम का आभार जताया। उन्होंने खुशी प्रकट करते हुए कहा कि सभी के प्यार,आशीर्वाद और समर्थन से आज आर्या डिजिटल ओटीपी के 5 लाख से अधिक डाउनलोड हो चुके हैं। ऐसा ही प्यार,आशीर्वाद और समर्थन सदैव बना रहें।आर्या डिजिटल ओटीटी पारिवारिक मनोरंजन के साथ संदेश देने का काम आगे भी जारी रखेंगी और बहुत जल्द आर्या टेलीपोर्ट के जरिए सैटेलाइट टीवी चैनल का प्रसारण भी किया जाएगा।
Leave a comment