Home क्राईम राजू गोप हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
क्राईमजुर्मझारखण्डराज्य

राजू गोप हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Share
Share

धनबाद : पुलिस ने कालूबथान ओपी क्षेत्र में हुई एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा करते हुए मामले में संलिप्त एक अपराधी को गिरफ्तार किया। मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने बताया की 4 जुलाई 2025 को कालूबथान ओपी अंतर्गत खोखरा पहाड़ी स्थित जागृति उच्च विद्यालय के पीछे जंगल में एक अज्ञात शव बरामद हुआ था। बाद में मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान जिले के कुल्टी थाना क्षेत्र के रक्ता गांव निवासी गोपाल गोप, पिता राजू गोप के रूप में हुई। मामले में मृतक के पिता के बयान के आधार पर निरसा थाना के कालूबथान ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले के जल्दी उद्भेदन के लिए एक विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया। अनुसंधान टीम ने कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त एक अपराधी देवदास दसौंधी पिता सपन दसौंधी, निवासी बड़बाड़ी, थाना निरसा को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर मृतक का लाल रंग का गमछा, होंडा साइन मोटरसाइकिल घटना के समय पहना गया आरोपी का कपड़ा, खून लगे चप्पल तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धूमधाम से संपन्न हुई मुखिया भीम लाल रजक की लड़की की हल्दी रस्म।

धनबाद । बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत के मुखिया भीम...

आकस्मिक निधन की सूचना पाकर सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी पहुंचे सीधाबाद।

धनबाद । सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी तोपचांची प्रखंड के ब्राह्मणडीहा‌ पंचायत अंतर्गत...

होली मिलन समारोह : राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया का रंग महोत्सव।

छतरपुर (मप्र) : छतरपुर जिला के राजनगर की ग्राम पंचायत टिकरी के...

BDO कृष्णा राम के मकान और पैतृक गांव में एक साथ छापेमारी।

आय से अधिक संपत्ति मामले में BDO कृष्णा राम के मकान और...