Home दिल्ली दिल्ली निगम उप चुनाव : जानिए कांग्रेस प्रत्याशी ने कैसे शुरू किया अपना प्रचार अभियान ?  
दिल्ली

दिल्ली निगम उप चुनाव : जानिए कांग्रेस प्रत्याशी ने कैसे शुरू किया अपना प्रचार अभियान ?  

Share
Share

नई दिल्ली। दिल्ली में 5 सीटों पर होने वाले निगम उप चुनाव की गूंज तेज हो गई है। दिल्ली के बवाना विधानसभा के अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर 32 से कांग्रेस प्रत्याशी मेमबती बरवाला ने सोमवार को अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की।

सभी प्रत्याशी अपने ईष्ट देवता और अपने आराध्य की पूजा-अर्चना कर अपने प्रचार अबियान की शुरुआत कर रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली के बवाना विधानसभा के अंतर्गत आने वाले वार्ड 32 रोहिणी C से कांग्रेस प्रत्याशी मेमबती बरवाला ने सोमवार को हवन कर अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत की। साथ ही नामांकन प्रक्रिया के लिए अपनी यात्रा शुरू की।

इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी मेमबती बरवाला के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी पूरे जोश के साथ नजर आए। मौके पर बवाना विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। इस दौरान सुरेंद्र कुमार ने आम आदमा पार्टी और बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जनता इन दोनों के ही शासन काल से त्रस्त है,। इसलिए इस बार जनता ने कांग्रेस को एक बार फिर से मौका देने का मन बनाया है। पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार ने कहा कि कांग्रेस सभी 5 निगम सीटों पर जीत दर्ज करने जा रही है। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी मेमबती बरवाला ने कहा कि हम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के मुद्दे पर जनता के बीच पहुंचकर उनकी सेवा करेंगे।

 रिपोर्ट-  जसवंत गोयल दिल्ली

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

AI Impact Summit 2026: US–China समेत 88 देशों ने “New Delhi Declaration” पर मुहर,

नई दिल्ली में AI Impact Summit 2026 का समापन “New Delhi Declaration...