Home दिल्ली इस बार “आप” के उम्मीदों पर झाडू चलाने वाली है जनता : मनीष चौधरी
दिल्ली

इस बार “आप” के उम्मीदों पर झाडू चलाने वाली है जनता : मनीष चौधरी

Share
Share

नई दिल्ली।  दिल्ली की 5 नगर निगम सीटों पर चल रहे उपचुनाव के बीच तमाम राजनीतिक पार्टियों के नेता अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। इसी फेहरिस्त में बवाना विधानसभा के अंतर्गत आने वाले वार्ड 32 के उपचुनाव पर भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए अपनी बड़ी जीत का दावा किया है।

बत दें कि देश की राजधानी दिल्ली में नगर निगम की 5 सीटों पर उप चुनाव को लेकर वोटिंग जारी है। चाक चौबंद सुरक्षा के मद्देनजर सुबह से ही लोग वोटिंग करने पहुंच रहे हैं। वहीं इस बीच तमाम राजनीतिक दल के लोग भी चुनाव बूथ पर पहुच रहे हैं। साथ ही सभी पार्टी के लोग अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। भाजपा निगम पार्षद मनीष चौधरी ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा है कि इस बार जनता आम आदमी पार्टी के उम्मीदों पर झाडू चलाने वाली है। भाजपा पार्षद मनीष चौधरी ने कहा कि पार्षद से विधायक बने जय भगवान उपकार ने क्षेत्र को बदहाली की ओर धकेल दिया है। इसलिए लोगों ने झाडू फेरने का मन बना लिया है। उन्होने कहा कि यहां पर स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा विकास के नाम पर कोई भी काम नहीं हुआ है, इसलिए लोगों ने भाजपा को एकतरफा समर्थन देने का मन बना लिया है  और वार्ड 32 में भाजपा बड़े अंतर के साथ जीत दर्ज करने जा रही है।

रिपोर्ट – जसवंत गोयल

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

AI Impact Summit 2026: US–China समेत 88 देशों ने “New Delhi Declaration” पर मुहर,

नई दिल्ली में AI Impact Summit 2026 का समापन “New Delhi Declaration...