Home मनोरंजन आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी ने लिया भोजपुरी फिल्म “बंधन सात फेरो का” का ऑल इलेक्ट्रॉनिक्स एंड डिजिटल मीडिया राइट्स।
मनोरंजन

आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी ने लिया भोजपुरी फिल्म “बंधन सात फेरो का” का ऑल इलेक्ट्रॉनिक्स एंड डिजिटल मीडिया राइट्स।

Share
Share

नई दिल्ली। आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी की इकाई कम्पनी आर्या डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा भोजपुरी फिल्म “बंधन सात फेरो का” का ऑल इलेक्ट्रॉनिक्स एंड डिजिटल मीडिया राइट्स लिया गया हैं।यह भोजपुरी का पहला और नंबर ओटीटी प्लेटफॉर्म आर्या डिजिटल पर बहुत जल्द रिलीज होगी।उक्त जानकारी आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत के द्वारा दी गई।उन्होंने बताया कि फिल्म “बंधन सात फेरो का” के राइट्स लिए जा चुके हैं और जल्दी ही ट्रेलर जारी किया जाएगा।
फिल्म की कहानी पारिवारिक और मनोरंजक हैं।जिसमें भरपूर एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और फैमिली ड्रामा हैं।मधुर व कर्णप्रिय गीत संगीत से सजी यह फिल्म बेहतरीन बनी हैं।जो भोजपुरी भाषी दर्शकों की पसंद के अनुरूप बनी हैं।
अल्बर्ट मूवी प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता गिरिजा सिंह एवं प्रशांत राज सिंह हैं।वहीं निर्देशक सूरज गिरी, लेखक मनी भारती, संगीतकार साजन मिश्रा, अनुज तिवारी और विकास भोजपुरिया हैं।फिल्म में 5 गाने हैं, जो दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देगी।ट्रेलर रिलीज के बाद म्यूजिक वीडियो जारी होगी।जिसके बाद पूरी फिल्म रिलीज होगी।
फिल्म के प्रमुख कलाकार डायनेमिक स्टार राजू सिंह माही, आस्था सिंह, उल्लास कूड़वा, अशोक गुप्ता, रागिनी राय, सोनी पटेल, सन्नी शर्मा, अंतिमा सिंह, गौरव पंडित, धर्मनाथ यादव एवं अन्य हैं।बता दें कि अभिनेता राजू सिंह माही अन्य फिल्में प्यार में गुमराह, शुभान अल्लाह बड़े मियां छोटे मियां का ट्रेलर आर्या डिजिटल ओटीटी पर रिलीज हैं।जबकि, हमनी बानी ओम जय जगदीश का ट्रेलर रिलीज पर हैं।इसके साथ ही राजू सिंह माही की अन्य कई फिल्में आर्या डिजिटल ओटीटी पर आने वाली हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आर्या डिजिटल ओटीटी स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी पर उपलब्ध।

आर्या डिजिटल ओटीटी स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी पर उपलब्ध हैं।डाउनलोड करके एवं...

आर्या डिजिटल पर रिलीज 12 सबसे लोकप्रिय भोजपुरी वीडियो,अधिकतम व्यूज 75 मिलियन।

मुंबई । आर्या डिजिटल यूट्यूब पर रिलीज सबसे अधिक लोकप्रिय 12 भोजपुरी...

आर्या डिजिटल ओटीटी पर देखें 1200+ वेब सीरीज – फिल्में और 850+ भोजपुरी फिल्में।

आर्या डिजिटल ओटीटी पर घर बैठे दर्शक 1200 से भी अधिक फिल्में...