Home झारखण्ड नगर निकाय चुनाव में 252 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।
झारखण्डराज्य

नगर निकाय चुनाव में 252 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।

Share
Share

136 महिला सहित 252 प्रत्याशियों ने किया नामांकन।

धनबाद । नगर निकाय चुनाव में मंगलवार को 136 महिला सहित 252 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।

धनबाद नगर निगम के महापौर के लिए एक महिला सहित तीन पुरुष एवं चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए दो महिलाओं ने नामांकन दाखिल किया।

मंगलवार को वार्ड 1 से 5 के लिए 31, वार्ड 6 से 10 के लिए 24, वार्ड 11 से 15 के लिए 18, वार्ड 16 से 20 के लिए 17, वार्ड 21 से 25 के लिए 23, वार्ड 26 से 30 के लिए 22, वार्ड 31 से 35 के लिए 11, वार्ड 36 से 40 के लिए 14, वार्ड 41 से 45 के लिए 12, वार्ड 46 से 50 के लिए 15 तथा वार्ड 51 से 55 के लिए 29 प्रत्याशियों सहित 216 प्रत्याशियों ने संबंधित निर्वाची पदाधिकारी के सामने नामांकन दाखिल किया। धनबाद नगर निगम में वार्ड पार्षद के लिए 119 महिलाओं ने नामांकन किया।

वहीं चिरकुंडा नगर परिषद के वार्ड संख्या 1 से 5 के लिए 7, वार्ड संख्या 6 से 10 के लिए 4, वार्ड संख्या 11 से 15 के लिए 9 एवं वार्ड संख्या 16 से 21 के लिए 12 सहित 32 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। चिरकुंडा नगर परिषद में वार्ड पार्षद के लिए आज 14 महिलाओं ने नामांकन दाखिल किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

घंटों से कीचड़ में फंसी गाय को युवाओं ने निकाला बाहर।

धनबाद । बौआ कला उत्तर पंचायत के युवाओं ने शनिवार की देर...

खोरठा साहित्यकार – गीतकार विनय तिवारी की माँ की 10वीं पुण्यतिथि मनाई गई।

धनबाद । जिला के तोपचांची प्रखंड अंतर्गत ढांगी पंचायत के रोआम गांव...

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण।

धनबाद । जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन ने राजनीतिक दलों...

“हैप्पी स्ट्रीट” : नागरिकों का मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स।

प्रशासन ने की नशा छोड़ने व स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की अपील।...