Home झारखण्ड शांतिपूर्ण तरीके से राम नवमी संपन्न।
झारखण्डराज्य

शांतिपूर्ण तरीके से राम नवमी संपन्न।

Share
Ram Navami concluded peacefully.
Share

उपायुक्त व एसएसपी ने किया जिले का भ्रमण,विधि व्यवस्था का लिया जायजा।

धनबाद । राम नवमी के अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था का जायजा लेने के लिए शुक्रवार की देर संध्या जिले के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने धनबाद रेलवे स्टेशन, बैंक मोड़, पुराना बाजार, केंदुआ बाजार, करकेन्द बाजार, लोयाबाद, छाताटांड़, नया मोड़, कतरास बाजार, गौशाला मोड़, काको मठ, बिनोद बिहारी चौक, मेमको मोड़, गोल बिल्डिंग होते हुए बलियापुर सहित अन्य क्षेत्र का भ्रमण किया।

जिले के दोनों वरीय पदाधिकारियों ने हर जगह रूककर व्यवस्था का जायजा लिया। समितियों द्वारा बनाए गए स्वागत मंच से लोगों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी। विभिन्न समितियों ने पदाधिकारियों का सम्मान किया। उन्होंने तैनात दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों को विधि व्यवस्था बनाये रखने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

उपायुक्त ने बताया कि जिले में रामनवमी का त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।। सभी अखाड़ा दल निर्धारित समय से अपने-अपने स्थलों पर वापस पहुंच गए। वहीं सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी भी जब तक अंतिम अखाड़ा दल वापस नहीं पहुंचा तब तक अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर मौजूद रहे। जिला कंट्रोल रूम शनिवार सुबह 6 बजे तक कार्यरत रहेगा।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बांसजोड़ा हिंसक झड़प मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार, तीन प्राथमिकी दर्ज।

धनबाद (झारखंड) : देश की कोयला राजधानी धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र...

झारखंड पुलिस में 201 डीएसपी का तबादला।

अजित कुमार विमल बनें बाघमारा एसडीपीओ। आलोक कुमार सिंह को सीसीआर राँची...

जल समस्या को लेकर मुखिया से मिलें ग्रामीण।

धनबाद (झारखंड) । जिला के बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत...