Home झारखण्ड राजगंज में चैती दुर्गा पूजा को लेकर निकली भव्य कलश शोभा यात्रा।
झारखण्डराज्य

राजगंज में चैती दुर्गा पूजा को लेकर निकली भव्य कलश शोभा यात्रा।

Share
A grand Kalash Shobha Yatra took out in Rajganj for Chaiti Durga Puja.
Share

धनबाद । राजगंज में बजरंगबली दल सह चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान धार्मिक जयकारों के साथ निकली कलश शोभा यात्रा में हजारों कुंवारी कन्याओं एवं महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में कलश लेकर भाग लिया। श्रद्धा और उत्साह से भरी यह यात्रा राजगंज बाजार थाना कुली हटिया होते हुए कॉलेज घाट पहुंची।जहां वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच जल भरा गया।इसके बाद मां दुर्गा को पालकी में विराजमान कर पुनः पूजा पंडाल लाया गया।जहां विधि विधान के साथ कलश स्थापना की गई।पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल देखने को मिला।मौके पर पूजा समिति के प्रमोद चौरसिया,संदीप अग्रवाल,निखिल दत्ता,भोला साव,सुनील साव,शुभंकर राय,सुबोध चौरसिया,संत राम जयसवाल,दीपू दे,आशीष अग्रवाल, संजय रामहरी,नरेश निराला,अजय दे,मुकेश कुमार,चंदन अग्रवाल,चंदन चौरसिया,कौशल्या देवी एवं अन्य उपस्थित रहें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

चार्ली चैपलिन द्वितीय की अपील युद्ध ख़त्म करो शांति के मार्ग पर चलो।

पटना (बिहार) । चार्ली चैपलिन द्वितीय हीरो राजन कुमार ने ईरान-इजरायल-अमेरिका के...

उपायुक्त व एसएसपी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च।

संवेदनशील इलाकों में की गश्त, लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा। धनबाद...