धनबाद (झारखंड) । धनबाद नगर निगम चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर मेयर बने संजीव सिंह एवं झरिया विधायक रागिनी सिंह को बधाई देने के लिए अनंत श्रीकृष्णा उनके आवास सिंह मेंशन पहुंचे और ऐतिहासिक जीत की बधाई दी।
इस दौरान अनंत श्रीकृष्णा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
अनंत श्रीकृष्णा ने कहा कि संजीव सिंह के नेतृत्व में शहर के विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि युवाओं की सोच और ऊर्जा से नगर में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा तथा जनसमस्याओं का त्वरित निष्पादन होगा।
मेयर संजीव सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि शहर के सर्वांगीण विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क और प्रकाश व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी।
इस मौके पर समर्थकों और स्थानीय नागरिकों की भीड़ लगी रही तथा सभी ने नव निर्वाचित मेयर को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
Leave a comment