Home झारखण्ड अड्डाबाज़ी के खिलाफ जिलेभर में पुलिस का बड़ा अभियान, 52 लोग हिरासत में लिये गये।
झारखण्डक्राईमजुर्मराज्य

अड्डाबाज़ी के खिलाफ जिलेभर में पुलिस का बड़ा अभियान, 52 लोग हिरासत में लिये गये।

Share
Share

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर सख्ती, असामाजिक तत्वों में मचा हड़कंप।

एंटी क्राइम चेकिंग में 1257 वाहनों की जांच, संदिग्धों की पहचान हुई सत्यापित।

धनबाद । जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा अपराध की संभावनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से मंगलवार को धनबाद पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष अभियान चलाया। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ संचालित की गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली अड्डाबाज़ी, शराब सेवन और संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाना था।

पुलिस टीमों ने थाना प्रभारियों के नेतृत्व में सुनसान इलाकों, स्कूल और कॉलेज परिसरों के आसपास, मैदानों, मुख्य सड़कों के किनारे, बाजार क्षेत्र के पीछे के हिस्सों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर सघन जांच की। ऐसे स्थानों को चिन्हित किया गया था जहां अक्सर असामाजिक तत्वों के जमावड़े की शिकायतें मिलती रही हैं।

जांच के दौरान कई जगहों पर बिना किसी उचित कारण के समूह बनाकर बैठे लोगों से पूछताछ की गई। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीते पाए गए लोगों पर भी कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की अड्डाबाज़ी कई बार छिनतई, मारपीट, छेड़छाड़ और अन्य आपराधिक घटनाओं की वजह बनती है।

इस विशेष अभियान के दौरान रात 9 बजे तक जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने कुल 52 लोगों को हिरासत में लिया, जिन्हें थाने लाकर सत्यापन और पूछताछ की गई। सभी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

इसी के साथ समानांतर रूप से जिले में एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान भी चलाया गया। प्रमुख चौक-चौराहों, संवेदनशील मार्गों और शहर के प्रवेश–निकास मार्गो पर बेरिकेडिंग कर गाड़ियों की सघन जांच की गई। इस दौरान कुल 1257 वाहनों की जांच की गई। वाहन चालकों के दस्तावेजों की जांच के साथ उनकी पहचान भी सत्यापित की गई। संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी लेकर आवश्यक पूछताछ भी की गई।

वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि “सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन और अनावश्यक अड्डाबाज़ी से अपराध की आशंका बढ़ जाती है, जो शांति व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा है। धनबाद पुलिस ऐसे तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई करती रहेगी।” उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे कानून का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 पर पुलिस को दें।

पुलिस की इस सक्रियता से आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ है। वहीं असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश गया है कि जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बांसजोड़ा हिंसक झड़प मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार, तीन प्राथमिकी दर्ज।

धनबाद (झारखंड) : देश की कोयला राजधानी धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र...

झारखंड पुलिस में 201 डीएसपी का तबादला।

अजित कुमार विमल बनें बाघमारा एसडीपीओ। आलोक कुमार सिंह को सीसीआर राँची...

जल समस्या को लेकर मुखिया से मिलें ग्रामीण।

धनबाद (झारखंड) । जिला के बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत...