Home झारखण्ड ठंड को देखते हुए रांची के स्कूलों के समय में बदलाव।
झारखण्डराज्य

ठंड को देखते हुए रांची के स्कूलों के समय में बदलाव।

Share
Share

डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने जारी किया निर्देश।

रांची : झारखंड में बढ़ती ठंड और शीतलहर की स्थिति को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग, रांची द्वारा विशेष बुलेटिन जारी किया गया है। इसके मद्देनज़र उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची मंजूनाथ भजंत्री ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि रांची जिले के सभी निजी एवं केंद्रीय विद्यालयों में वर्ग KG से 6वीं तक की कक्षाएं अब प्रातः 9:00 बजे के बाद से संचालित की जाएंगी।

यह आदेश दिनांक 19 जनवरी 2026 (सोमवार) से 24 जनवरी 2026 (शनिवार) तक प्रभावी रहेगा।

उपायुक्त ने सभी निजी एवं केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि आदेश का पूर्णतः पालन किया जाए। यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, क्योंकि राज्य में अगले कुछ दिनों तक ठंड और शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जमुनिया जलापूर्ति पुनः चालू कराने की मांग,वार्ड पार्षद ने नगर आयुक्त व मेयर से की मुलाकात।

धनबाद । नगर निगम वार्ड संख्या एक की नवनिर्वाचित पार्षद डॉ मधुमाला...

कतरास की प्यास बुझाने के लिए जनता का शंखनाद।

डॉ. विनोद गोस्वामी के नेतृत्व में 5 सदस्यीय टीम ने रेलवे और...

विख्यात चित्रकार आचार्य नंदलाल बोस की पुण्यतिथि पर त्रि-दिवसीय कार्यक्रम.

विख्यात चित्रकार आचार्य नंदलाल बोस की पुण्यतिथि पर त्रि-दिवसीय कार्यक्रम “अभिव्यंजना” का...