Home झारखण्ड आर्थिक रूप से कमजोर दो मरीजों का जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न।
झारखण्डराज्य

आर्थिक रूप से कमजोर दो मरीजों का जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न।

Share
Complex operation of two financially weak patients completed successfully.
Share

धनबाद । सदर अस्पताल में आम जनमानस, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों, को गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं निरंतर प्रदान की जा रही हैं।‌ इस क्रम में एक गरीब महिला का टोटल एब्डोमिनल हिस्टेरेक्टॉमी ऑपरेशन निःशुल्क किया गया।

इसकी जानकारी देते हुए अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद ने बताया कि शनिवार को लगन रवानी की पत्नी प्रमिला देवी (उम्र 46 वर्ष) अत्यधिक मासिक रक्तस्राव (मेनोरेजिया) से पीड़ित थीं,उपचार हेतु सदर अस्पताल पहुंचीं। उनका परिवार छोटानगरी के रहने वाले है और निम्न आर्थिक वर्ग से संबंधित है। उनके पति मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जिसके कारण वह निजी अस्पताल में उपचार कराने में असमर्थ थीं।

परामर्श के उपरांत उनके बच्चेदानी में कई गांठ मिली।‌ चिकित्सक ने ऑपरेशन की सलाह दी। तत्पश्चात 20 मार्च को उनका सफल ऑपरेशन किया गया तथा शनिवार 28 मार्च को उन्हें स्वस्थ अवस्था में अस्पताल से छुट्टी दी गई। उन्होंने अपना संपूर्ण उपचार आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निःशुल्क प्राप्त किया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन एवं चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि निजी अस्पताल में इसी उपचार पर लगभग ₹40,000 का खर्च आता, जो उनके लिए संभव नहीं था।

इसी प्रकार, एक अन्य मरीज महाराजगंज निवासी दर्शन महतो की पत्नी झुपरी देवी (उम्र 60 वर्ष) जिन्हें टीबीया एवं फिबुला की निचली हड्डी में फ्रैक्चर की शिकायत के साथ भर्ती किया गया था, का सफल उपचार किया गया। उन्होंने अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश से परामर्श लिया तथा उनके द्वारा टीबीया का नेलिंग एवं फिबुला का प्लेटिंग की शल्य प्रक्रिया की गई। उनका उपचार भी आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पूर्णतः निःशुल्क किया गया। उन्हें स्वस्थ अवस्था में अस्पताल से छुट्टी दी गई।

उन्होंने अस्पताल एवं चिकित्सकों के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए बताया कि निजी अस्पताल में इस उपचार पर लगभग ₹50,000 से ₹60,000 तक का खर्च आता, जो उनके लिए अत्यंत कठिन होता।

सदर अस्पताल, धनबाद इस प्रकार निरंतर जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है तथा अपनी सेवाओं का विस्तार करते हुए अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

घंटों से कीचड़ में फंसी गाय को युवाओं ने निकाला बाहर।

धनबाद । बौआ कला उत्तर पंचायत के युवाओं ने शनिवार की देर...

खोरठा साहित्यकार – गीतकार विनय तिवारी की माँ की 10वीं पुण्यतिथि मनाई गई।

धनबाद । जिला के तोपचांची प्रखंड अंतर्गत ढांगी पंचायत के रोआम गांव...

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण।

धनबाद । जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन ने राजनीतिक दलों...

“हैप्पी स्ट्रीट” : नागरिकों का मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स।

प्रशासन ने की नशा छोड़ने व स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की अपील।...