Home झारखण्ड रामगढ़ में होमगार्ड बहाली को लेकर छात्रों का प्रदर्शन।
झारखण्डराज्य

रामगढ़ में होमगार्ड बहाली को लेकर छात्रों का प्रदर्शन।

Share
Demonstration of students regarding reinstatement of Home Guard in Ramgarh.
Share

होमगार्ड विज्ञापन जारी हो- योगेश चन्द्र भारती।

15 अप्रैल से पहले विज्ञापन जारी होने का आश्वासन।

रामगढ़ । होमगार्ड बहाली को लेकर छात्रों का आक्रोश सोमवार को सड़क पर देखने को मिला। छात्र नेता योगेश चंद्र भारती के नेतृत्व में सुभाष चौक से लेकर रामगढ़ डीसी कार्यालय तक छात्रों ने पैदल मार्च किया और अपनी मांगों को जोरदार तरीके से रखा।
इस दौरान जिला प्रशासन के साथ हुई वार्ता में छात्र नेता योगेश चंद्र भारती ने स्पष्ट रूप से कहा कि होमगार्ड बहाली प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए और इसमें किसी भी प्रकार की धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी मांग की कि बहाली में गरीब और किसान परिवार के बेटों को प्राथमिकता दी जाए, ताकि उन्हें रोजगार का अवसर मिल सके।
वार्ता के बाद प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया कि 15 अप्रैल से पहले होमगार्ड बहाली का विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद छात्रों में कुछ हद तक संतोष देखा गया, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया कि यदि तय समय सीमा के भीतर कार्रवाई नहीं होती है, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
छात्रों ने कहा कि यह लड़ाई उनके भविष्य और अधिकार की है और जब तक बहाली प्रक्रिया शुरू नहीं होती हैं। तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।मौके पर योगेश चंद्र भारती,मुकेश,गौतम,राजीव,भारती कुशवाहा,पनेश्वर एवं अन्य सैकड़ों छात्र मौजूद रहें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

एसडीएम ने मतदान केंद्रों का किया औचक निरीक्षण।

बीएलओ को प्रतिदिन फिल्ड वेरिफिकेशन करने का निर्देश। धनबाद । 40 धनबाद...

ऑपरेशन से पहले महिला मरीज की मौत,परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप।

अलीगढ़ । अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र स्थित धौर्रामाफी के एसआईजी हॉस्पिटल...