Home झारखण्ड उपायुक्त ने किया मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स का औचक निरीक्षण।
झारखण्डराज्य

उपायुक्त ने किया मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स का औचक निरीक्षण।

Share
Deputy Commissioner conducted surprise inspection of Mega Sports Complex.
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने सोमवार की संध्या बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स का औचक निरीक्षण किया।

उन्होंने होमगार्ड भर्ती के लिए आयोजित हाई जंप, लॉन्ग जंप, शॉट पुट, हिंदी लेखन परीक्षा, हाइट – वेट व अन्य स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स में लाइट, पानी, शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त रखने, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने, परीक्षा की पूरी प्रक्रिया की डिजिटल निगरानी रखने का निर्देश दिया।

उल्लेखनीय है कि परीक्षा केंद्र के हर कोने पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। साथ ही, दौड़ और अन्य शारीरिक स्पर्धाओं की निरंतर वीडियोग्राफी कराई जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे। अभ्यर्थियों के प्रवेश के समय बायोमेट्रिक हाजिरी और आधार सत्यापन किया जा रहा है। वहीं दौड़ के सटीक समय के मापन के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन चिप तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे परिणाम पूरी तरह त्रुटिहीन और पारदर्शी बने रहें। प्रथम दिन लगभग 800 से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त आदित्य रंजन के साथ उप विकास आयुक्त सन्नी राज, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी भी मौजूद थे। जबकि परीक्षा संचालन में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे, जिला समादेष्टा सूर्यकांत कुमार, डीएसपी मुख्यालय 1 शंकर कामती, कार्यपालक दंडाधिकारी राम नारायण ठाकुर, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज अहमद समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मुखियाओं के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम शुरू।

धनबाद । राजकीय पॉलिटेक्निक, बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी एवं सदर अस्पताल...

राहुल दुबे गैंग और पुलिस के बीच एनकाउंटर,एक अपराधी घायल।

रामगढ़ । सोमवार की सुबह भुरकुंडा में दोमुहान मंदिर के पास राहुल...

राज्यपाल ने किया ‘वाधवाणी इनोवेशन सेंटर’ एवं ‘प्रोजेक्ट रिन्यू सूर्या’ का उद्घाटन।

रांची । राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आईआईटी (आईएसएम) धनबाद द्वारा आयोजित...

दर्दनाक सड़क हादसे में दारोगा ब्रषपाल सिंह की मौत।

अलीगढ़ । दर्दनाक सड़क हादसे में दारोगा ब्रषपाल सिंह की मौत हो...