Home उत्तर प्रदेश दर्दनाक सड़क हादसे में दारोगा ब्रषपाल सिंह की मौत।
उत्तर प्रदेशराज्य

दर्दनाक सड़क हादसे में दारोगा ब्रषपाल सिंह की मौत।

Share
Inspector Brashpal Singh died in a painful road accident.
Share

अलीगढ़ । दर्दनाक सड़क हादसे में दारोगा ब्रषपाल सिंह की मौत हो गई। यह हादसा सासनी गेट थाना क्षेत्र के एक चौराहे के पास उस समय हुआ, जब वह अतरौली से ट्रांसफर होकर लोधा थाना जॉइन करने जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि दारोगा ब्रषपाल सिंह अपनी बाइक पर कुछ सामान लेकर जा रहे थे, तभी नगर निगम के एक ट्रैक्टर से उनकी टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दारोगा ब्रषपाल सिंह मूल रूप से भवानीगढ़ गांव, मैनपुरी के निवासी थे।

इस दु:खद घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सहित अन्य अधीनस्थ अधिकारियों ने पुलिस लाइन में दिवंगत दारोगा को गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

फिलहाल पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

केसरगढ़ पंचायत में अम्बेडकर जयंती मनाई गई।

बाघमारा । भारतीय संविधान के जनक भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की...

भारतीय संविधान के निर्माण में बाबा साहेब का अहम योगदान रहा – डीडीसी

धनबाद । संविधान निर्माता, भारत रत्न, बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की...

बकाया वेतन व नियमित भुगतान की मांग को लेकर शिक्षिका 20 अप्रैल से करेंगी सत्याग्रह।

धनबाद । गुजराती हिंदी मध्य विद्यालय, कतरासगढ़ में कार्यरत शिक्षिका भावना चौहान...

धनबाद मेयर ने किया सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास।

धनबाद । कतरास क्षेत्र में मंगलवार को धनबाद नगर निगम के अंतर्गत...