Home झारखण्ड वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उपायुक्त ने की मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की समीक्षा।
झारखण्डराज्य

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उपायुक्त ने की मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की समीक्षा।

Share
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत गव्य विकास विभाग की अन्य योजनाओं के शेष लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आवेदन सृजन के लिए जिला परिषद अध्यक्ष, उप विकास आयुक्त, सभी प्रखण्ड के प्रमुख एवं मुखिया के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की।

बैठक में उप विकास आयुक्त द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों को गव्य विकास विभाग के हस्त/ विद्युत चलित चैफ कटर, वोर्मी कंपोस्ट, काउ मैट, डीप बोरिंग, पनीर खोया मेकिंग मशीन, मिल्किंग मशीन में योग्य एवं इच्छुक लाभुकों के आवेदन सृजन कर भेजने का निर्देश दिया गया।

वहीं उपायुक्त ने शीघ्र आवेदन सृजन करते हुए लाभुकों के अनुमोदन हेतु निर्देशित किया। साथ ही पशु पक्षी शेड निर्माण की दिशा में समुचित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया।

बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, पशुपालन सह गव्य विकास पदाधिकारी डॉ ब्रजेश कुमार, सहायक पॉलट्री ऑफिसर डॉ अरुण कुमार व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उपायुक्त तथा एसएसपी ने किया विभिन्न सरकारी जमीनों का निरीक्षण।

उपायुक्त तथा एसएसपी ने प्रस्तावित विकास परियोजनाओं के लिए धनबाद अंचल तथा...

अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन से हड्डी के जटिल फ्रैक्चर का सफल ऑपरेशन।

धनबाद। सदर अस्पताल में एक बार फिर उन्नत चिकित्सा सुविधा एवं विशेषज्ञ...

अभिनंदन ट्रस्ट चेयरमैन का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर स्वागत।

रांची : राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर अभिनंदन ट्रस्ट के...

आशा भोसले के निधन पर रांची के कलाकार मोहम्मद साबिर हुसैन ने दी श्रद्धांजलि।

रांची । सिनेमा जगत के जानी-मानी गायिका अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाली...