Home झारखण्ड विश्व दिव्यांग दिवस पर खिलाड़ियों को किया सम्मानित एवं कंबल वितरण
झारखण्डराज्य

विश्व दिव्यांग दिवस पर खिलाड़ियों को किया सम्मानित एवं कंबल वितरण

Share
Share

कतरास । बुधवार को दिव्यांग शक्ति फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर सोनारडीह स्थित टण्डाबाडी प्रधान कार्यालय प्रांगण में एकदिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।अध्यक्षता अशोक कुमार भुईयां एवं संचालक गोवर्धन रजक ने किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड राज्य दिव्यांगता सलाहकार बोर्ड के सदस्य मो. हारून रशीद, मुखिया भीम लाल रजक, दिव्यांग समाजसेवी सुरेश प्रसाद यादव एवं झारखंड आंदोलनकारी दिनेश आजाद उपस्थित रहें।
ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथियों का स्वागत फूल माला पहनाकर व गुलदस्ता देकर किया गया।एकदिवसीय कार्यक्रम में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।वहीं जरूरतमंद दिव्यागों को कंबल वितरण भी किया गया।


हाल ही में खेल के आए तैराकी राष्ट्रीय स्तर के दिव्यांग खिलाड़ी राजकुमार रवानी, सुनील वर्मा, रमेश महतो एवं कोकील महतो को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर संक्षेप विवरण के साथ राज्य सरकार और केंद्र सरकार की योजना के बारे में बताया गया।
मो. हारुन राशिद ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या हो तो समाधान करने में सहयोग करूंगा।
कार्यक्रम में दिव्यांग शक्ति फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक राज कपूर महतो, अध्यक्ष अशोक भुईयां, सचिव गोवर्धन रजक, कोषाध्यक्ष आशा देवी, उप सचिव अजय कुमार पासवान एवं सदस्य रमेश महतो ,राजकुमार, भोला भुईयां, लखन भुईयां, सूरज कुमार, गोविंद नुनिया, देबु दास आनंद प्रसाद, पूजा देवी दीपक महतो, सुरेश यादव, श्याम सुंदर कुमार, निरंजन कुमार, अरुण कुमार विश्वकर्मा, तिलक कुमार, पूर्णिमा देवी, ममता कुमारी एवं अन्य मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

वरीय अनुभाग अभियंता ने अंडरपास पुल का किया पर्यवेक्षण।

धनबाद (झारखंड) : जिला के बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत...

प्रिन्स खान गिरोह का अपराधी गिरफ्तार।

धनबाद (झारखंड) : बरवाअड्डा थाना कांड सं. 11/26 के आरोपी सोनु दर्जी...

ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र में अवैध कोयला डिपो पर CISF टीम ने की छापेमारी।

धनबाद (झारखंड) : ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र में संचालित अवैध कोयला डिपो...

उर्दू और नागपुरी विभाग में शिक्षकों की कमी पर JMM छात्र मोर्चा ने जताई चिंता।

मांडर कॉलेज में उर्दू और नागपुरी विभाग में शिक्षकों की कमी पर...