रामगढ़ । सोमवार की सुबह भुरकुंडा में दोमुहान मंदिर के पास राहुल दुबे गैंग और पुलिस के बीच एनकाउंटर की घटना हुई।जिसमें राहुल दुबे गैंग का एक अपराधी सन्नी सिंह गोली लगने से घायल हैं।ज्ञात हो कि एसपी अजय कुमार ने राहुल दुबे गिरोह के अपराधियों के विरुद्ध छापामारी करने हेतु एसआईटी टीम का गठन किया था और लगातार छापामारी की जा रही थी।इस बीच गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि राहुल दुबे गिरोह के सक्रिय सदस्य सन्नी सिंह भूरकुंडा क्षेत्र में भ्रमणशील हैं और अपने गिरोह के अपराधकार्मियों के साथ मिलकर दुबारा इस क्षेत्र में कोई बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है।सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम के द्वारा भूरकुंडा और पतरातू क्षेत्र में छापेमारी किया जा रहा था।इसी क्रम में सूचना प्राप्त हुआ कि भूरकुंडा स्थित दुमहान मंदिर के पास एक व्यक्ति बैठा हुआ है और उसकी गतिविधि संदिग्ध है।इस सूचना पर भूरकुंडा क्षेत्र अंतर्गत दुमुहाना मंदिर के पास पुलिस के द्वारा कार्रवाई किया गया।
Leave a comment