Home झारखण्ड एंडोस्कोपी से बच्चेदानी की जांच व ऑपरेशन की सुविधा शुरू।
झारखण्डराज्य

एंडोस्कोपी से बच्चेदानी की जांच व ऑपरेशन की सुविधा शुरू।

Share
Facility for examination and operation of uterus through endoscopy started.
Share

धनबाद । सदर अस्पताल ने महिला स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। पहली बार अस्पताल में एंडोस्कोपी से कॉपर-टी सफलतापूर्वक निकाला गया।

अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद ने बताया कि यह प्रक्रिया गिरिडीह जिला अंतर्गत ग्राम चांदनी चौक, राजधनवार निवासी रंजीत कुमार की पत्नी गुड़िया देवी (उम्र 30 वर्ष) पर सफलतापूर्वक की गई। रंजीत कुमार जूट बैग के व्यवसाय से जुड़े हैं तथा परिवार की आर्थिक स्थिति सीमित होने के कारण महंगा निजी उपचार कराने में सक्षम नहीं थे। ऐसे में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत उन्हें यह उपचार निःशुल्क उपलब्ध कराया गया।

उन्होंने बताया कि उक्त जटिल प्रक्रिया को सदर अस्पताल के उपाधीक्षक एवं स्त्री रोग एंडोस्कोपिक सर्जन डॉ संजीव कुमार के नेतृत्व में सम्पन्न किया गया। इस टीम में डॉ आनंद, ओटी असिस्टेंट मदुसूदन मरांडी, सिस्टर रंजना तथा एनेस्थीसिया टेक्नीशियन राजू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

उल्लेखनीय है कि इस प्रकार की प्रक्रिया निजी अस्पतालों में सामान्यतः ₹10,000 से ₹15,000 तक की लागत में होती है, जबकि सदर अस्पताल में यह सुविधा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत मरीज को निःशुल्क प्रदान की गई।

इस उपलब्धि के साथ ही सदर अस्पताल में अब दूरबीन से बच्चेदानी की जांच एवं ऑपरेशन की सुविधा शुरू हो गई है। इससे क्षेत्र की महिलाओं को उन्नत एवं सुलभ उपचार स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगा।

मरीज गुड़िया देवी एवं उनके पति ने सफल उपचार के लिए जिला प्रशासन, अस्पताल प्रबंधन एवं चिकित्सा टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं सदर अस्पताल प्रबंधन ने आशा व्यक्त की है कि भविष्य में भी इस प्रकार की उन्नत सेवाओं के माध्यम से क्षेत्र के मरीजों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाती रहेंगी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

तीन सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों ने रेल प्रबंधन के खिलाफ दिया एकदिवसीय धरना।

धनबाद (झारखंड) : पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत तीन सूत्री मांगों को...

बांसजोड़ा हिंसक झड़प मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार, तीन प्राथमिकी दर्ज।

धनबाद (झारखंड) : देश की कोयला राजधानी धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र...

झारखंड पुलिस में 201 डीएसपी का तबादला।

अजित कुमार विमल बनें बाघमारा एसडीपीओ। आलोक कुमार सिंह को सीसीआर राँची...