Home झारखण्ड अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन।
झारखण्डराज्य

अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन।

Share
Strong demonstration against the corruption and anti-student policies prevalent in the zonal office.
Share

​धनबाद : आजसू छात्र संघ के प्रदेश महासचिव विशाल महतो के नेतृत्व में धनबाद के मेमको मोड़ पर धनबाद अंचल अधिकारी (CO) का पुतला दहन किया गया। यह आक्रोश प्रदर्शन अंचल कार्यालय में जारी भारी भ्रष्टाचार, अधिकारियों की मनमानी और छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के विरोध में आयोजित किया गया।

​स्थानीय प्रमाण पत्र में जटिलता और मनमानी

विशाल महतो ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा स्थानीय प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए कुल 6 शर्तें तय की गई हैं। नियमानुसार, जो व्यक्ति इन 6 में से किसी भी एक शर्त को पूरा करता है, वह स्थानीयता का पात्र है। लेकिन धनबाद अंचल कार्यालय में उन लोगों को भी दौड़ाया जा रहा है,जिनके पास पुख्ता ‘खतियान’ है। मूल दस्तावेज और खतियान अपलोड करने के बावजूद, अधिकारियों द्वारा जबरन अन्य शर्तों (जैसे मैट्रिक का सर्टिफिकेट आदि) की मांग की जा रही है, जो कि पूरी तरह से गलत और नियमों के विरुद्ध है।

अवैध कब्जे और जमीन की दलाली में व्यस्त अधिकारी

अधिकारियों पर आरोप है कि वे अपना सारा ध्यान जमीन के अवैध कारोबार, सरकारी जमीनों के गलत निबंधन और धांधली में लगा रहे हैं। जहाँ भ्रष्टाचार की गुंजाइश है, वहां काम तेजी से हो रहा है, लेकिन आम छात्रों की समस्याओं पर अधिकारी मौन हैं।

​BPL कोटा नामांकन पर संकट

अभिभावक अपने बच्चों के BPL कोटा के तहत एडमिशन के लिए ₹72,000 से कम का आय प्रमाणपत्र बनवाने हेतु भटक रहे हैं।

भौतिक सत्यापन का बहाना

अधिकारियों द्वारा भौतिक सत्यापन के नाम पर केवल समय काटा जा रहा है। DC के आदेशों का हवाला देकर अधिकारी चैन की नींद सो रहे हैं और महीनों बीत जाने के बाद भी कोई कर्मी सत्यापन के लिए नहीं जा रहा है। एक आवेदक का सत्यापन करने आये कर्मी के दो हफ्ते बीत जाने के बावजूद प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया जा रहा है।

​विशाल महतो ने स्पष्ट किया कि यदि अंचल कार्यालय की कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार नहीं हुआ और स्थानीय, जाति एवं आय प्रमाण पत्रों का निपटारा तय समय सीमा में नहीं किया गया, तो आजसू छात्र संघ उग्र आंदोलन को बाध्य होगा।

​पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्वविद्यालय संयोजक सुदामा महतो, जिला वरीय उपाध्यक्ष राज हाजरा, विवेक महतो, कीर्ति चंद गोप, विजय महतो, सूरज शर्मा, चिंटू गोप, साजन महतो, अजय रविदास, निमाई महतो, सिराज अंसारी, भोला पासवान, विक्की कुमार, आकाश शर्मा, विकास मुखिया, रौनक राज, राकेश महतो, सौरव कुमार, उज्जवल गोप सहित अन्य मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

तीन सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों ने रेल प्रबंधन के खिलाफ दिया एकदिवसीय धरना।

धनबाद (झारखंड) : पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत तीन सूत्री मांगों को...

बांसजोड़ा हिंसक झड़प मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार, तीन प्राथमिकी दर्ज।

धनबाद (झारखंड) : देश की कोयला राजधानी धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र...

झारखंड पुलिस में 201 डीएसपी का तबादला।

अजित कुमार विमल बनें बाघमारा एसडीपीओ। आलोक कुमार सिंह को सीसीआर राँची...