Home झारखण्ड बड्स गार्डेन स्कूल में 12वीं के छात्रों का विदाई समारोह।
झारखण्डराज्य

बड्स गार्डेन स्कूल में 12वीं के छात्रों का विदाई समारोह।

Share
Share

धनबाद । कक्षा 12वीं के छात्रों का विदाई समारोह कार्यक्रम धूमधाम से बड्स गार्डेन स्कूल दलूडीह राजगंज में मनाया गया।इस कार्यक्रम के दौरान कक्षा 11वीं के छात्र एवं छात्राओं ने कक्षा 12वीं के छात्र एवं छात्राओं को विदाई दी।स्कूल के सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर कक्षा दसवीं के भी सभी विद्यार्थियों को परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत उन्हें शुभकामनाएं दी गई एवं परीक्षा के संबंध में जरुरी बातें बताई गई।
इस दौरान स्कूल की सांस्कृतिक टीम के धीरज तिवारी ने‌ सर्वप्रथम गणेश वंदना से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया व शानदार रंगारंग नृत्य और अक्षय कुमार के गिटार एवं सोमनाथ तिवारी के सुंदरपुराने गीतों ने संगीत का समा बांध दिया।छात्रों के बीच प्रतियोगिताएं भी करवाए गए और विद्यालय प्रबंधन की ओर से दसवीं व 12वीं के छात्र – छात्राओं को उपहार दिया गया।विद्यालय प्रबंधन द्वारा अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने स्कूल में बिताए हुए पुराने पलों को याद कर भावुक हुए और सभी ने अपने-अपने समय की बातें बताकर शिक्षकों को भी भावुक कर दिया।
विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद कुमार ने सभी बच्चों को आशीर्वाद दिया और स्कूल से विदाई को भी आगे की पढ़ाई का ही एक हिस्सा बताया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मंजिल पाने तक आगे बढ़ते रहो।विद्यालय की निर्देशिका गौरी चौरसिया ने भी स्टूडेंट्स को संबोधित किया एवं उपहार प्रदान किया।विद्यार्थियों ने भी स्कूल एवं अपने माता-पिता का नाम रौशन करने का संकल्प लिया एवं वचन दिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन अमर कुमार पाल,अजय रावत ,बबीता रानी, पुष्पा दुबे, अर्चना सिंह, मनोज ठाकुर ,शिवम भारद्वाज, सोमन दे, श्वेता प्रधान, स्वाति , रूपा, संजय तिवारी, जितेंद्र रवानी, शिबू कुमार एवं अन्य उपस्थित रहें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मुखियाओं के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम शुरू।

धनबाद । राजकीय पॉलिटेक्निक, बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी एवं सदर अस्पताल...

राहुल दुबे गैंग और पुलिस के बीच एनकाउंटर,एक अपराधी घायल।

रामगढ़ । सोमवार की सुबह भुरकुंडा में दोमुहान मंदिर के पास राहुल...

राज्यपाल ने किया ‘वाधवाणी इनोवेशन सेंटर’ एवं ‘प्रोजेक्ट रिन्यू सूर्या’ का उद्घाटन।

रांची । राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आईआईटी (आईएसएम) धनबाद द्वारा आयोजित...

उपायुक्त ने किया मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स का औचक निरीक्षण।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने सोमवार की संध्या...