Home झारखण्ड झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना,होली में सरकार ने दिया सम्मान।
झारखण्डराज्य

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना,होली में सरकार ने दिया सम्मान।

Share
Magistrates and police officers will remain in all police stations and OPs.
Share

3 लाख 51 हजार 661 बहनों को मिली जनवरी व फरवरी महीने की राशि।

धनबाद (झारखंड) । राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत होली में धनबाद जिले की कुल 3,51,661 बहनों को जनवरी व फरवरी 2026 की सम्मान राशि का सीधे उनके बैंक खातों में आधार-बेस्ड भुगतान कर दिया गया है।

इस संबंध में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने बताया कि इसमें कुल एक अरब 75 करोड़ 83 लाख 5000 रूपये की राशि अंतरण की गई है। साथ ही योजना अंतर्गत जिला के लाभुकों को दिसंबर महीने में सम्मान राशि का भी भुगतान किया गया है।

उन्होंने बताया कि यह योजना राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी और सम्मानित जीवन देने के उद्देश्य से शुरू की गई है, जिसके अंतर्गत लाभुक महिलाओं को हर माह 2500 रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाती है।

प्रखंड एवं शहरी क्षेत्र के लाभुकों की संख्या निम्न है।

  1. प्रखण्ड कार्यालय, बाघमारा – 45401
  2. अंचल कार्यालय, बाघमारा – 7455
  3. प्रखण्ड कार्यालय, बलियापुर – 21643
  4. अंचल कार्यालय, बलियापुर – 1151
  5. प्रखण्ड कार्यालय, धनबाद – 7054
  6. अंचल कार्यालय, धनबाद – 34688
  7. प्रखण्ड कार्यालय, एग्यारकुण्ड – 16869
  8. अंचल कार्यालय, एग्यारकुण्ड – 5253
  9. प्रखण्ड कार्यालय, गोविन्दपुर – 50732
  10. अंचल कार्यालय, गोविन्दपुर – 866
  11. अंचल कार्यालय, झरिया – 44955
  12. प्रखण्ड कार्यालय, कलियासोल – 20087
  13. प्रखण्ड कार्यालय, निरसा – 24129
  14. प्रखण्ड कार्यालय, पूर्वी टुण्डी – 9844
  15. अंचल कार्यालय, पुटकी – 17935
  16. प्रखण्ड कार्यालय, तोपचाँची – 26916
  17. प्रखण्ड कार्यालय, टुण्डी – 16683

कुल लाभुकों की संख्या 3,51,661

कुल राशि 1,75,83,05,000.00

उपायुक्त ने कहा कि जिन लाभुकों का आवेदन स्वीकृत हो चुका हैं, लेकिन उनके बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं, वैसे लाभुकों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने सभी लंबित लाभुकों से शीघ्र आधार सीडिंग कराने की अपील की है ताकि उन्हें यथाशीघ्र योजना का लाभ मिल सके।

वर्तमान में जिला स्तर पर लाभुकों का भौतिक सत्यापन कार्य भी तीव्र गति से जारी है। सत्यापन उपरांत योग्य पाए गए लाभुकों को भी योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। जिन लाभुकों का भौतिक सत्यापन अब तक नहीं हो पाया है, वे आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर सत्यापन प्रपत्र प्राप्त करें और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराने के बाद उन्हें योजना का लाभ मिल पायेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

वृद्ध जनों के साथ उपायुक्त ने खेली अबीर-गुलाल व फूलों की होली।

ओल्ड एज होम को विकसित कर बनेगा 88 बेड का आश्रम। खुशी...

संजीव सिंह के मेयर बनने पर अनंत श्रीकृष्णा ने दी बधाई।

धनबाद (झारखंड) । धनबाद नगर निगम चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर...

बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के 86303 आवेदन स्वीकृत।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बिरसा...