Home झारखण्ड 16 से 19 अप्रैल तक झारखंड प्रार्थना महोत्सव का आयोजन,प्रवेश निःशुल्क।
झारखण्डराज्य

16 से 19 अप्रैल तक झारखंड प्रार्थना महोत्सव का आयोजन,प्रवेश निःशुल्क।

Share
Jharkhand Prayer Festival organized from 16 to 19 April, entry free.
Share

रांची । रांची में आयोजित होने वाले झारखंड प्रार्थना महोत्सव को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।जिसमें झारखण्ड क्रिश्चियन एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष सुजीत तिग्गा,केंद्रीय सचिव माइकल कच्छप,झारखंड क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन के महासचिव संदीप उरांव एवं झारखंड क्रिश्चियन एसोसिएशन के सदस्य पवन कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से जानकारी दिया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी यह महोत्सव भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन 16 से 19 अप्रैल तक झारखंड क्रिश्चियन एसोसिएशन (जेसीए) और झारखंड क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन (जेसीवाईए) के संयुक्त तत्वावधान में प्रभात तारा मैदान, धुर्वा में किया जाएगा। महोत्सव का समय प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से रात 10:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। आयोजकों ने बताया कि इस चार दिवसीय कार्यक्रम में देश-विदेश से आए वक्ता लोगों को संबोधित करेंगे। मुख्य वक्ताओं के रूप में अपोस्टल अंकित साजवान और पास्टर मोनिका साजवान उपस्थित रहेंगे, जो प्रार्थना और आध्यात्मिक संदेश के माध्यम से लोगों को प्रेरित करेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कार्यक्रम में प्रवेश सभी के लिए निःशुल्क रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें भाग लेकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि झारखंड, बिहार, उड़ीसा,पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ कई राज्यों से लोगों के आने की संभावना हैं।उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए 1000 से अधिक वॉलिंटियर बनाए गए हैं। झारखंड प्रार्थना महोत्सव 2026 में पास्टर समर्थ शुक्ला, ब्रदर प्रिंस मुल्ला, ब्रदर सुमित पिंटू, पास्टर सेल्डन बंगेरा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेगे।इस मौक़े पर मौजूद लोगों ने कार्यक्रम की सफलता को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

केसरगढ़ पंचायत में अम्बेडकर जयंती मनाई गई।

बाघमारा । भारतीय संविधान के जनक भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की...

भारतीय संविधान के निर्माण में बाबा साहेब का अहम योगदान रहा – डीडीसी

धनबाद । संविधान निर्माता, भारत रत्न, बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की...

बकाया वेतन व नियमित भुगतान की मांग को लेकर शिक्षिका 20 अप्रैल से करेंगी सत्याग्रह।

धनबाद । गुजराती हिंदी मध्य विद्यालय, कतरासगढ़ में कार्यरत शिक्षिका भावना चौहान...

धनबाद मेयर ने किया सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास।

धनबाद । कतरास क्षेत्र में मंगलवार को धनबाद नगर निगम के अंतर्गत...