Home झारखण्ड झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2023,केंद्र में सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर प्रतिबंध।
झारखण्डराज्य

झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2023,केंद्र में सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर प्रतिबंध।

Share
Jharkhand Product Constable Competitive Exam 2023, Ban on carrying all electronic devices including mobile, smart watch in the centre.
Share

झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2023,केंद्र में मोबाइल,स्मार्ट वॉच सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर प्रतिबंध।

स्ट्रांग रूम में उत्तर पुस्तिका नहीं पहुंचने तक सेंटर पर मौजूद रहेंगे दंडाधिकारी।

प्रवेश एवं निकास के लिए सिंगल गेट सिस्टम की व्यवस्था।

सभी परीक्षा केन्द्रों व स्ट्रांग रूम के पास मीडिया का प्रवेश वर्जित।

धनबाद । रविवार 12 अप्रैल को जिले के 77 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2023 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं त्रुटि-मुक्त संपन्न कराने के लिए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने न्यू टाउन हॉल में सभी दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि सभी स्टैटिक दंडाधिकारी, परीक्षा ऑब्जर्वर, पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बल परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटा पहले अपने-अपने सेंटर पहुंचेंगे। परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश एवं निकास के लिए सिंगल गेट सिस्टम की व्यवस्था रहेगी। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जाँच, पहचान सत्यापन, अनुशासित आवागमन तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखेंगे। आयोग के दिशा निर्देशों का अक्षरशः पालन करेंगे।

उपायुक्त ने कहा कि कोई भी परीक्षार्थी, परीक्षक या परीक्षा में लगा अन्य कोई व्यक्ति, परीक्षा केन्द्र पर किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों या उपकरणों का प्रयोग नहीं करेगा। परीक्षा केन्द्र पर मोबाईल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, घड़ी, कैलकुलेटर, पेजर, चिप, कम्प्यूटर को प्रभावित करने वाला कोई उपकरण सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना निषिद्ध होगा। अभ्यर्थी केवल लेखन सामग्री लेकर ही प्रवेश करेंगे। प्रवेश के दौरान उनके ओरिजिनल फोटो युक्त पहचान पत्र के साथ मिलान करके बायोमेट्रिक अटेंडेंस ली जाएगी।

परीक्षा के अवसर पर सभी परीक्षा केन्द्रों तथा स्ट्रांग रूम परिसर के पास किसी भी मीडिया प्रतिनिधि, पत्रकार, छायाकार अथवा अन्य मीडिया कर्मियों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित एवं वर्जित रहेगा। किसी भी परिस्थिति में उन्हें परीक्षा केन्द्र परिसर, नियंत्रण कक्ष, प्रश्नपत्र भंडारण स्थल, उत्तरपुस्तिका संधारण कक्ष अथवा स्ट्रांग के पास जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

उपायुक्त ने सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को अपने केंद्र और केन्द्र तक रूट का भ्रमण करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आयोग के निर्देश अनुसार समय पर प्रश्न पत्र वितरित करना सुनिश्चित करेंगे तथा आयोग के एक-एक निर्देशों का पालन करेंगे। उन्होंने सभी को समय पर अपने-अपने प्रतिनियुक्त स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया। कहा कि एक व्यक्ति के विलंब से व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न होता है।

उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों में केवल स्टेटिक दंडाधिकारी, एग्जाम ऑब्जर्वर तथा सेंटर सुपरिंटेंडेंट के पास मोबाइल फोन रहेंगे। जिसका उपयोग केवल परीक्षा के संबंध में वरीय पदाधिकारी तथा कंट्रोल रूम से संपर्क करने के लिए करेंगे। उन्होंने शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से करने का निर्देश दिया।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना व ओपी प्रभारियों को परीक्षा के अवसर पर अपने-अपने क्षेत्राधिकार अंतर्गत अवस्थित सभी परीक्षा केन्द्रों तथा उन तक जाने वाले प्रमुख मार्गों, संपर्क पथों एवं संवेदनशील स्थलों पर सघन एवं निरंतर गश्ती करने, परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व, परीक्षा अवधि के दौरान तथा परीक्षा समाप्ति के उपरांत भी सक्रिय रूप से भ्रमणशील रहने, परीक्षा केन्द्रों के आसपास किसी प्रकार की अनधिकृत भीड़, असामाजिक तत्वों की उपस्थिति, बाहरी व्यक्तियों का अनावश्यक जमावड़ा, कोचिंग संस्थानों, दलालों की संदिग्ध गतिविधियाँ अथवा नकल में सहयोग से संबंधित किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि न होने पाय, यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

परीक्षा के सफल संचालन के लिए 77 परीक्षा केंद्रों को 7 जोन में विभाजित कर फ्लाइंग स्क्वायड जोनल दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा तीन शिफ्ट में संपन्न होगी। परीक्षार्थियों के लिए सुबह 7:00 बजे रिपोर्टिंग टाइम निर्धारित है। सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक प्रथम शिफ्ट में सामान्य ज्ञान/अध्ययन, 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक द्वितीय शिफ्ट में जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा तथा दोपहर 3:30 बजे से सायं 5:30 बजे तक भाषा ज्ञान की परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा अवधि में किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र से बाहर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।

बैठक के दौरान अभ्यर्थियों का सिटिंग अरेंजमेंट, प्रश्न पत्रों का वितरण, उत्तर पुस्तिका जमा करने, सीलिंग, सीसीटीवी अधिष्ठापन, ओएमआर शीट सहित आयोग के अन्य दिशा निर्देशों से सभी को अवगत कराया गया।

इस मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, अपर नगर आयुक्त कमलेश्वर नारायण, निदेशक डीआरडीबी राजीव रंजन, पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी, कार्यपालक दंडाधिकारी नारायण राम, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, ट्रेजरी ऑफिसर पंकज कुमार, डीएसपी सीसीआर सुमित कुमार के अलावा अन्य प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी तथा सभी दंडाधिकारी मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जमुनिया जलापूर्ति पुनः चालू कराने की मांग,वार्ड पार्षद ने नगर आयुक्त व मेयर से की मुलाकात।

धनबाद । नगर निगम वार्ड संख्या एक की नवनिर्वाचित पार्षद डॉ मधुमाला...

कतरास की प्यास बुझाने के लिए जनता का शंखनाद।

डॉ. विनोद गोस्वामी के नेतृत्व में 5 सदस्यीय टीम ने रेलवे और...

विख्यात चित्रकार आचार्य नंदलाल बोस की पुण्यतिथि पर त्रि-दिवसीय कार्यक्रम.

विख्यात चित्रकार आचार्य नंदलाल बोस की पुण्यतिथि पर त्रि-दिवसीय कार्यक्रम “अभिव्यंजना” का...