धनबाद : झरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बस्ताकोला में रविवार को एक प्लाई गोदाम में आग लग गई।आग इतनी तेजी से फैली कि गोदाम में रखा लाखों रुपये का प्लाई जलकर राख हो गया।
इस घटना में राजू अग्रवाल समेत तीन लोग झुलस गये।जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घरेलू गैस सिलेंडर फटने से आग लगने की आशंका है।
आग की चपेट में आने से एक मवेशी के झुलसने की भी सूचना मिल रही है, जबकि अन्य मवेशियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी रहीं।
Leave a comment