धनबाद । आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव अमरदीप महतो के नेतृत्व में रामकनाली ओपी प्रभारी आलिशा अग्रवाल का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया।साथ ही अवैध खनन के खिलाफ ज्ञापन सौंपा गया। केंद्रीय सचिव अमरदीप महतो ने प्रशासन से मांग किया कि रामकनाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत जितने भी अवैध खनन हो रहा है,उसे बंद किया जाए।अवैध कोयला खनन के वजह से परिवार,गांव,उजड़ रहा है।कुछ दिन पूर्व ही सोनारडीह ओपी के टंडाबाड़ी बस्ती में भू- धंसान की घटना हुई थी।अवैध कोयला खनन के कारण टंडाबाड़ी बस्ती पूरी तरह उजड़ गया।लोगों को दूसरा जगह अस्थाई रूप से बसाया जा रहा है। जहां भी अवैध कोयला खनन हो रहा है,वहां गांव, परिवार उजड़ रहा है और रात होते ही असामाजिक तत्व जुट रहे हैं।जिससे आम जनमानस असहज महसूस कर रहा है एवं राजस्व की भारी क्षती हो रही हैं।उन्होंने चेतावनी दिया कि अगर अवैध कोयला खनन बंद नहीं हुआ, तो आजसू पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी।मौके पर आजसू पार्टी के नगर अध्यक्ष नवदीप गुप्ता,सोनू कुंभकार,उपेंद्र विश्वकर्मा ,प्रेम चौहान,अर्जुन भुईयां,विकास कुमार एवं अन्य मौजूद रहें।
Leave a comment