Home झारखण्ड शिक्षक दिवस पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शिक्षिका डॉ जया जायसवाल को किया सम्मानित
झारखण्डराज्य

शिक्षक दिवस पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शिक्षिका डॉ जया जायसवाल को किया सम्मानित

Share
Share

राँची : शुक्रवार को भारत के प्रथम उप राष्ट्रपति और द्वितीय राष्ट्रपति रहे डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जयंती सह शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर देश के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने अपने रातु रोड स्थित आवास पर डीएवी गांधीनगर स्कूल जूनियर विंग कि इंचार्ज डॉ जया जायसवाल को उनके शिक्षा में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
डॉ जायसवाल 20 वर्षों से लगातार अपनी सेवा डीएवी गांधीनगर स्कूल में विभिन्न पदों पर देती आई हैं। वर्तमान में वह डीएवी गांधीनगर के जूनियर विंग की इंचार्ज के पद पर कार्यरत हैं।

उनके मार्गदर्शन में स्कूल के विद्यार्थियों ने हमेशा उत्कृष्ट प्रदर्शन कर डीएवी गांधीनगर स्कूल का नाम रौशन किया है।

इस अवसर पर देश के रक्षा मंत्री संजय सेठ ने उनको अच्छे भविष्य के लिए अपनी ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

एसडीएम ने मतदान केंद्रों का किया औचक निरीक्षण।

बीएलओ को प्रतिदिन फिल्ड वेरिफिकेशन करने का निर्देश। धनबाद । 40 धनबाद...

ऑपरेशन से पहले महिला मरीज की मौत,परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप।

अलीगढ़ । अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र स्थित धौर्रामाफी के एसआईजी हॉस्पिटल...