Home झारखण्ड प्री बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन 95% से अधिक स्टूडेंट्स की रही उपस्थिति।
झारखण्डराज्य

प्री बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन 95% से अधिक स्टूडेंट्स की रही उपस्थिति।

Share
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर बोर्ड परीक्षा से पहले आयोजित मैट्रिक एवं इण्टरमीडिएट की द्वितीय प्री-बोर्ड तथा 9वीं एवं 11वीं की प्रथम प्री-बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन 95% से अधिक छात्रों की उपस्थिति दर्ज की गई।

प्री बोर्ड परीक्षा को लेकर छात्र भी उत्साहित थे। प्री बोर्ड परीक्षा में धनबाद प्राणजीवन एकेडमी तथा शिवाजी +2 उच्च विद्यालय बेनागोड़िया में 99%, खालसा हाई स्कूल धनबाद में 98.5%, उत्क्रमित उच्च विद्यालय जोराडीह निरसा में 97%, पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय डुमरिया कलियासोल में 94%, आजाद हिंद उच्च विद्यालय गोमो में 92%, हाई स्कूल मुगमा में 91% सहित जिले के अन्य विद्यालयों को लेकर औसतन 95% से अधिक छात्रों की उपस्थिति दर्ज की गई।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार परीक्षा के बाद सभी स्कूलों में पिछले प्री-बोर्ड की कॉपियाँ चेक की गईं। साथ ही टॉपर के नंबर डिसप्ले बोर्ड पर दर्शायें गए। इसके अलावा छात्रों के साथ प्री-बोर्ड प्रश्न पत्र पर चर्चा की गई। जबकि अनुपस्थित छात्रों को शिक्षकों द्वारा फोन करके ट्रैक किया गया और परीक्षा में सम्मिलित होने को कहा गया। वहीं एसएमसी और पीटीएम में रिजल्ट पर चर्चा की गई।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने गोविंदपुर के गोसाईंडीह स्थित उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय सहित अन्य विद्यालयों का भ्रमण किया। जबकि जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा ने धनबाद प्राणजीवन एकेडमी का भ्रमण किया। वहीं संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचल अधिकारी ने अपने-अपने क्षेत्र की विद्यालयों का भ्रमण कर छात्रों का मार्गदर्शन व उत्साहवर्धन किया।

प्री-बोर्ड परीक्षा का आयोजन अब 19 जनवरी, 20 जनवरी, 21 जनवरी व 22 जनवरी को दो सिटिंग में किया जाएगा। पहली सिटिंग में मैट्रिक के लिए सुबह 9 बजे से 12 बजे तक तथा इण्टरमीडिएट के लिए द्वितीय सिटिंग में दोपहर 12.30 बजे से 3.30 बजे तक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जबकि 24 जनवरी को परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह आयोजित।

डिंडोरी ( मध्यप्रदेश ) : डिंडौरी जिले के अमरपुर में उस वक्त...

जन्मदिन पार्टी के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या.

बिजनौर (उत्तरप्रदेश) : चांदपुर के शिवाला कला थाना क्षेत्र में जन्मदिन पार्टी...

ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया के छात्रों ने CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन।

धनबाद (झारखंड) : ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया के विद्यार्थियों ने CBSE 12वीं...