Home झारखण्ड दिशोम सोहराय पोरोब कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद ढुलू महतो, जाहेरथान के सौंदर्यीकरण की घोषणा
झारखण्डराज्य

दिशोम सोहराय पोरोब कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद ढुलू महतो, जाहेरथान के सौंदर्यीकरण की घोषणा

Share
Share

बोकारो : दिशोम जाहेर सेवा ट्रस्ट द्वारा बोकारो सेक्टर 4 स्थित दिशोम जाहेरगढ़ में दिशोम सोहराय पोरोब का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि धनबाद सांसद ढुल्लू महतो शामिल हुए।उन्होंने जाहेर थान में प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं आरोग्य की प्रार्थना की।वहीं उन्होंने मांदर की थाप पर पारम्परिक लोक नृत्य में झूमते हुए उत्सव का आनंद लिया।मौके पर आयोजन समिति द्वारा सांसद ढुलू महतो को झारखण्ड का पारम्परिक अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद ने कहा कि सोहराय पर्व आदिवासी समाज के लिए महान पर्व है। सोहराय पर्व से ही संताली सभ्यता व संस्कृति अब भी जीवित है। मानव जाति में एकमात्र आदिवासी समाज ही है, जो प्रकृति के इतने नजदीक रहते है।हमें भी प्रकृति को संरक्षित करने की सीख आदिवासी समाज से सीख लेनी चाहिए।
सांसद ने जाहेरथान के सौंदर्यीकरण के लिए अपने सांसद फंड से कार्य करने की घोषणा की।उन्होंने कहा कि जाहेर थान के विकास के लिए सेल प्रबंधन को हर हाल में एनओसी देना होगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अझवार प्रीमियर लीग 2026 सीजन-3 का समापन।

विंध्यवासिनी इलेवन ने ईगल स्पोर्ट्स को हराया। मध्यप्रदेश । डिंडोरी जिले में...

मुंगेर के फिल्म निर्माता सुजीत सुमन बने भिखारी,वीडियो सोशल मीडिया में।

मुंगेर (बिहार) । फिल्म निर्माता सुजीत सुमन भिखारी बने हैं।लेकिन,यह वास्तविक नहीं...

उपायुक्त ने की झमाडा की योजनाओं की समीक्षा।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने अपने कार्यालय कक्ष...

ड्यूटी के दौरान हुई मृत कर्मी के आश्रितों को मुआवजा व नियोजन पर बनी सहमति।

रांची । चामा नगड़ी कांके निवासी 32 वर्षीय बिरसा कच्छप की मृत्यु...