Home झारखण्ड नगर निकाय चुनाव : देर रात तक प्रशासनिक तैयारी की मॉनिटरिंग।
झारखण्डराज्य

नगर निकाय चुनाव : देर रात तक प्रशासनिक तैयारी की मॉनिटरिंग।

Share
Share

डिस्पैच और रिसीविंग सेंटर का उपायुक्त व एसएसपी ने किया निरीक्षण।

समयबद्ध सामग्री वितरण और सुरक्षित प्राप्ति के दिए सख्त निर्देश।

धनबाद । धनबाद नगर निकाय चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी कड़ी में उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने शुक्रवार देर रात राजकीय पॉलिटेक्निक स्थित रिसीविंग सेंटर एवं मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स स्थित डिस्पैच सेंटर का संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि चुनाव सामग्री का डिस्पैच निर्धारित समय पर हर हाल में प्रारंभ किया जाए, ताकि मतदान दलों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने डिस्पैच प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुव्यवस्था बनाए रखने पर विशेष बल दिया।

वहीं राजकीय पॉलिटेक्निक स्थित रिसीविंग सेंटर में मतदान समाप्ति के बाद सामग्री प्राप्त करने की व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को प्लान के अनुरूप सावधानीपूर्वक सामग्री प्राप्त करने, काउंटर व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि डिस्पैच एवं रिसीविंग सेंटर पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। साथ ही सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग और प्रवेश-निकास व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिए गए।

अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य मतदान प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराना है। देर रात तक चले इस निरीक्षण के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि चुनावी तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

सिदो कान्हू जयंती : सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि।

उनका बलिदान आदिवासियों की सम्मान की लड़ाई का प्रतीक – हेमंत सोरेन...

राज्य का प्रथम ब्लॉक स्तरीय आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन।

रांची । झारखंड के नामकुम ब्लॉक में शनिवार को राज्य का प्रथम...

सरायकेला में जंगली हाथी का हमला,एक व्यक्ति की मौत।

सरायकेला : खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड के सापारुम गांव में उस...

मंडल रेल प्रबंधक द्वारा नवनिर्मित आधुनिक विश्रामगृह का किया गया उद्घाटन।

धनबाद । धनबाद मंडल में अधीनस्थ रेल कर्मचारियों के लिए नवनिर्मित आधुनिक...