Home झारखण्ड नगर निकाय चुनाव : निष्पक्ष मतदान को लेकर पुलिस की हाईलेवल तैयारी।
झारखण्डराज्य

नगर निकाय चुनाव : निष्पक्ष मतदान को लेकर पुलिस की हाईलेवल तैयारी।

Share
Share

ड्रोन निगरानी से लेकर फ्लैग मार्च तक, हर स्तर पर सुरक्षा कड़ी।

गड़बड़ी करने वालों पर सख्ती के निर्देश,एसएसपी ने पदाधिकारियों को किया अलर्ट।

धनबाद । नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पुलिस मुख्यालय के सभागार में वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक अहम समीक्षा बैठक की। बैठक में सिटी एसपी, सभी डीएसपी, एसडीपीओ, सभी अंचल निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं ओपी प्रभारी शामिल हुए।

बैठक के दौरान एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मतदान की पूरी प्रक्रिया समाप्त होने तक सभी पदाधिकारी पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ सक्रिय रहें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और विधि-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

क्षेत्र में लगातार गश्त और फ्लैग मार्च।

सभी थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीम को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया गया । बाइक पेट्रोलिंग के साथ-साथ पैदल मार्च भी किया जा रहा है, ताकि लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम रहे और असामाजिक तत्वों में कानून का भय व्याप्त रहे।

होटल-लॉज में सघन जांच अभियान।

चुनाव के मद्देनज़र जिले के होटल, लॉज और गेस्ट हाउसों में विशेष जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। बाहर से आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और सत्यापन सुनिश्चित किया जाएगा।

संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी।

संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों के साथ कुछ चुनिंदा इलाकों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। कई इलाकों में ड्रोन कैमरे के माध्यम से आसमान से निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर।

पुलिस द्वारा पूर्व में चिन्हित उपद्रवी एवं असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर बाउंड डाउन की कार्रवाई भी की जा रही है। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम भी सक्रिय है, ताकि अफवाह फैलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई हो सके।

गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटने का निर्देश।

एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि चुनाव में बाधा उत्पन्न करने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पुलिस पूरी सख्ती से निपटेगी। एसएसपी ने सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जिला पुलिस प्रशासन ने आम मतदाताओं से अपील की है कि वे बिना किसी भय के अपने मताधिकार का प्रयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या कंट्रोल रूम को दें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रेड डॉट चैलेंज एवं मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार झारखंड...

विधानसभा की विशेष समिति के प्रयास से राज्य सरकार के खाते में जमा हुआ 220 करोड़ रुपए राजस्व

धनबाद (झारखंड) : झारखंड विधानसभा की विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) ने...

एसएसपी प्रभात कुमार की विशेष पहल से वर्षों से अटकी न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ी

धनबाद पुलिस की बड़ी उपलब्धि, मई माह में 1250 लंबित कांडों का...

क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखना और अपराध पर अंकुश लगाना पहली प्राथमिकता – सुधांशु श्रीवास्तव

धनबाद (झारखंड) : ईस्ट बसुरिया ओपी प्रभारी सुधांशु श्रीवास्तव ने पदभार ग्रहण...