Home झारखण्ड जिला स्तरीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी सह कार्यशाला का आयोजन।
झारखण्डराज्य

जिला स्तरीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी सह कार्यशाला का आयोजन।

Share
Share

रांची । रातू प्रखंड के तिगरा में जिला स्तरीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस जिला स्तरीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के कृषि, पशुपालन व सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की शामिल हुई। मंत्री ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में जिला स्तरीय कृषि मेला करने का उद्देश्य ग्रामीण किसानों को विभागीय योजना का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाना है।सफल और समृद्ध किसान बनने के लिए सरकार सभी तरह की योजनाओं का संचालन कर रही है।बात चाहे खेती बाड़ी की हो, मत्स्य पालन की हो, पशुपालन की हो या समिति बना कर कृषि के क्षेत्र में काम करने की हो कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग किसानों को सब्सिडी पर योजनाओं का लाभ देने का काम कर रहा है।
किसान कैसे मजबूत बनें इसको लेकर कदम – कदम पर सरकार उनके साथ खड़ी है. जिला स्तरीय किसान मेला में लगे स्टॉल का मैंने भ्रमण किया और लोगों से हर स्टॉल पर जा कर विभाग की योजनाओं की जानकारी लेने की अपील भी की।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

एसडीएम ने मतदान केंद्रों का किया औचक निरीक्षण।

बीएलओ को प्रतिदिन फिल्ड वेरिफिकेशन करने का निर्देश। धनबाद । 40 धनबाद...

ऑपरेशन से पहले महिला मरीज की मौत,परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप।

अलीगढ़ । अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र स्थित धौर्रामाफी के एसआईजी हॉस्पिटल...