Home झारखण्ड रांची से पुलिस ने लापता मुखिया को खोज निकाला, परिजन को सौंपा
झारखण्डराज्य

रांची से पुलिस ने लापता मुखिया को खोज निकाला, परिजन को सौंपा

Share
Share

बोकारो : बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड अंतर्गत पलिहारी गुरुडीह पंचायत की लापता युवा मुखिया सपना कुमारी को तीन दिनों की खोजबीन के उपरांत पुलिस ने रांची से खोज निकाला। मुखिया सपना 2 अक्टूबर की दोपहर घर से बाहर निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं।परिजनों ने आस-पड़ोस और रिश्तेदारों में काफी खोजबीन की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद मुखिया पति ने गोमिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी और रांची से पुलिस ने मुखिया सपना को खोज निकाला और परिजन को सौंप दिया।
बता दें कि 2022 के पंचायत चुनाव में सपना ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुनीता पर महज 19 वोटों से जीत दर्ज कर बोकारो जिले की सबसे कम उम्र की मुखिया बनी थीं। शुरुआत में उनकी पहचान कर्मठ और सक्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में रही, परंतु अचानक गायब हो जाने से लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई थी।त्योहारों की रौनक के बीच इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों में तरह – तरह की चर्चा हो रही थी कि क्या यह महज़ संयोग है या इसके पीछे कोई गहरा रहस्य छिपा है? फिलहाल पुलिस ने मुखिया सपना को रांची से खोज निकाला हैं और उन्हें उनके परिजन के हवाले कर दिया हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद में नगर निगम चुनाव संपन्न,27 फरवरी को मतगणना।

धनबाद नगर निगम क्षेत्र में कुल 51.23% एवं चिरकुंडा नगर परिषद में...

पुलिस ने अंधे कत्ल का 24 घंटे में किया खुलासा,हत्या के 5 आरोपी गिरफ्तार।

शिवपुरी (मप्र) । जिले के पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा अपराधियों...

धनबाद ननि क्षेत्र वार्ड 5, 22 एवं 27 के मतदान केन्द्रों में हुआ बवाल।

समर्थकों की भीड़ में नेता के साथ भी हुई हाथापाई,वीडियो सोशल मीडिया...

हीरो राजन कुमार को मिला दानवीर कर्ण राष्ट्रीय सम्मान।

भागलपुर (बिहार) । भागलपुर के स्थानीय गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र भागलपुर में...