Home दिल्ली विधायक पंकज सिंह पहुँचे नोएडा सिटिज़न फ़ोरम (NCF) कार्यालय
दिल्लीराज्य

विधायक पंकज सिंह पहुँचे नोएडा सिटिज़न फ़ोरम (NCF) कार्यालय

Share
Share

नई दिल्ली । नोएडा सिटिज़न फ़ोरम (NCF) कार्यालय में रविवार को “अपनी बात” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नोएडा के लोकप्रिय एवं ऊर्जावान विधायक पंकज सिंह का हार्दिक स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक के प्रयासों से नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में अनेक महत्वपूर्ण कार्यों को स्वीकृति प्राप्त होने पर NCF कार्यालय में उनका विशेष स्वागत किया गया।

इस अवसर पर फ़ोरम के सदस्यों ने नोएडा की विभिन्न जनसमस्याओं एवं अपने सुझावों को विधायक के समक्ष रखा।


विधायक पंकज सिंह ने सभी मुद्दों के समाधान हेतु पूर्ण सहयोग एवं त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने जनसमस्याओं के प्रति अपनी संवेदनशील दृष्टि और निरंतर प्रयासों से अब तक अनेक महत्वपूर्ण कार्यों को सफलतापूर्वक संपन्न कराया है।

इस अवसर पर NCF के सेक्रेटरी जनरल प्रशांत त्यागी, कार्यकारी अध्यक्ष इंद्राणी मुखर्जी, संरक्षक शालिनी सिंह, कोषाध्यक्ष राहुल मुंद्रा, सचिव अंकित अरोड़ा, चक्रधर मिश्रा, सचिव गरिमा त्रिपाठी, सत्यम पांडे, निशांत भार्गव, शशि मिश्रा, अरविन्द भाटी एवं कमल कौशिक सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्य तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

केसरगढ़ पंचायत में अम्बेडकर जयंती मनाई गई।

बाघमारा । भारतीय संविधान के जनक भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की...

भारतीय संविधान के निर्माण में बाबा साहेब का अहम योगदान रहा – डीडीसी

धनबाद । संविधान निर्माता, भारत रत्न, बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की...

बकाया वेतन व नियमित भुगतान की मांग को लेकर शिक्षिका 20 अप्रैल से करेंगी सत्याग्रह।

धनबाद । गुजराती हिंदी मध्य विद्यालय, कतरासगढ़ में कार्यरत शिक्षिका भावना चौहान...

धनबाद मेयर ने किया सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास।

धनबाद । कतरास क्षेत्र में मंगलवार को धनबाद नगर निगम के अंतर्गत...