Home झारखण्ड नंबर प्लेट पर YADAV लिखी स्कॉर्पियो को पुलिस ने किया जब्त।
झारखण्डराज्य

नंबर प्लेट पर YADAV लिखी स्कॉर्पियो को पुलिस ने किया जब्त।

Share
Share

धनबाद । धनबाद में दो दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे YADAV लिखी स्कॉर्पियो गाड़ी को पुलिस ने जब्त कर लिया है।ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो YADAV 0304 नंबर और पुलिस स्टिकर के साथ धनबाद की सड़कों पर यह गाड़ी बिना किसी डर – भय के चलाई जा रही थी।वहीं दो दिनों से इसका वीडियो वायरल होने के बाद धनबाद परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में स्कॉर्पियो धनबाद के बरमसिया से जब्त किया गया।इस स्कॉर्पियो का वास्तविक नंबर JH10CS 0304 है। इस संदर्भ में धनबाद जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी.द्विवेदी ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद गाड़ी को जब्त करने में हुए विलंब का मुख्य कारण वायरल वीडियो में गाड़ी के नंबर प्लेट पर सिर्फ लास्ट के चार अंक दिखाई देना था। जिस वजह से गाड़ी को ट्रेस होने में समय लगा। लेकिन परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस ने अपने प्रयास से अंततः गाड़ी को जब्त कर लिया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में यह पाया गया है कि गाड़ी के मालिक ने फैशन के चक्कर में वाहन के नंबर से छेड़छाड़ की है,जो परिवहन अधिनियम के नियमों के उल्लंघन का एक गंभीर मामला है। नंबर प्लेट वायलेशन के साथ-साथ इस गाड़ी में और जो भी वायलेशन पाए जाएंगे उसको देखते हुए मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि यह सिक्युरिटी वायलेशन भी हो सकता है,ऐसे में उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कभी भी मोटर वाहन अधिनियम उलंघन न करें, नियमों का पालन करते हुए ही वाहन का उपयोग करें।
इसके साथ ही ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार ने कहा कि लगातार सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत लोगों को मोटर वाहन अधिनियम को लेकर जागरूक किया जा रहा है।पिछले वर्ष करीब 12 सौ वाहनों के सीसे से ब्लैक फ़िल्म उतरवा कर कार्रवाई की गई थी, इस वर्ष भी लगातार वैसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।लेकिन कुछ ऐसी गाड़ियां अभी भी हैं जो मोटर वाहन अधिनियम का उलंघन कर रहें हैं।जिसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 197 विकास योजनाओं की दी सौगात.

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सेरेंगसिया के शहीदों को नमन- सह – परियोजनाओं के...

मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा को कदाचार मुक्त संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी।

वीडियो कॉल से की जाएगी स्कूलों की मॉनिटरिंग, सभी परीक्षा केंद्रों पर...

महापौर के 8 व वार्ड पार्षद के 93 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री।

धनबाद । नगर निकाय चुनाव को लेकर सोमवार को महापौर पद के...

परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर परिक्षेत्र में बीएनएसएस की धारा – 163 के तहत निषेधाज्ञा जारी।

मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के दौरान,परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर परिक्षेत्र...