Home झारखण्ड एन.ई.ई.टी. परीक्षा के सभी केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी
झारखण्डराज्य

एन.ई.ई.टी. परीक्षा के सभी केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी

Share
Prohibitory orders issued within a 100-meter radius of all NEET exam centers.
Share

धनबाद (झारखंड) : रविवार, 21 जून 2026, को जिले के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय धनबाद नंबर 1, डिग्री कॉलेज आरएसपी 2 जामाडोबा, बीआईटी सिंदरी, बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी, आईआईटी आईएसएम, एसएसएलएनटी कॉलेज तथा आरएस मोर कॉलेज धनबाद में आयोजित एन.ई.ई.टी. (यूजी) परीक्षा 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराने के लिए अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे ने सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर परिक्षेत्र में परीक्षा अवधि तक भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा जारी की है।

अनुमंडल दंडाधिकारी ने बताया कि निषेधाज्ञा के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर परिक्षेत्र में अनावश्यक भीड़ लगना, अवैध रूप से मटरगश्ती करना, ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग करना, अनाधिकृत रूप से हथियार लेकर चलना, कदाचार से संबंधित किसी भी प्रकार की गतिविधि एवं वास्तु का उपयोग करने इत्यादि को प्रतिबंधित किया गया है।

यह निषेधाज्ञा रविवार, 21 जून 2026, को परीक्षा अवधि के दौरान लागू रहेगी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उद्यम कैम ऑन पीएमएफएमई का जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

धनबाद (झारखंड) : शुक्रवार को ज़िला उद्योग केंद्र, धनबाद में विषयगत उद्यम...

सदर अस्पताल में सिकल सेल एनीमिया जागरूकता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

धनबाद (झारखंड) : शुक्रवार को सिकल सेल एनीमिया जागरूकता दिवस के अवसर...

जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने शुक्रवार को...