Home झारखण्ड रेड डॉट चैलेंज एवं मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
झारखण्ड

रेड डॉट चैलेंज एवं मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Share
Organization of Red Dot Challenge and menstrual hygiene awareness program
Share

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) ने एगारकुंड के गोपीनाथपुर, निरसा के खुसरी, टुंडी के मनियाडीह सहित अन्य प्रखंडों में रेड डॉट चैलेंज एवं मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जेएसएलपीएस के डीपीएम सुदिप्ता बनर्जी ने बताया कि इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह के सहयोग से महिलाओं व किशोरियों को माहवारी से जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। बताया गया कि माहवारी कोई बीमारी नहीं, बल्कि प्रकृति की एक सामान्य और आवश्यक चक्र है।

कार्यक्रम के दौरान मासिक धर्म स्वच्छता, महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता संबंधी सावधानियों तथा सामाजिक जागरूकता पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित महिलाओं एवं किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई तथा उनसे जुड़े विभिन्न मिथकों एवं भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया गया।

इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने रेड डॉट चैलेंज के माध्यम से मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में किशोरी लड़कियों एवं महिलाओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण भी किया गया।

मुखियाओं ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य और सम्मान के लिए इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने सभी से इस विषय पर खुलकर चर्चा करने तथा समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने की अपील की।

कार्यक्रम में जल सहिया, स्वास्थ्य सहिया, जेएसएलपीएस से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की सदस्याएं एवं गांव की किशोरी लड़कियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

रेड डॉट चैलेंज एवं मासिक धर्म स्वच्छता पर अलग-अलग प्रखंडों में 3 जून तक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...