Home झारखण्ड बस्ताकोला एरिया के दो लाभुकों को उपलब्ध कराया बेलगड़िया में आवास।
झारखण्डराज्य

बस्ताकोला एरिया के दो लाभुकों को उपलब्ध कराया बेलगड़िया में आवास।

Share
Provided accommodation to two beneficiaries of Bastakola area in Belgaria.
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार झरिया मास्टर प्लान 2.0 के तहत भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के बस्ताकोला एरिया के राजापुर क्षेत्र निवासी भोला भुइयां तथा मुकेश कुमार को झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार (जेआरडीए) ने बेलगड़िया टाउनशिप में आवास उपलब्ध कराया।

इस मौके पर दोनों लाभुकों को 50-50 हजार रुपए का चेक भी दिया गया। वहीं 6 महिने के अन्दर दोनों लाभुकों को और दो-दो लाख रुपए का चेक दिया जाएगा।

इस दौरान जेआरडीए के संजय कुमार, शेखर कुमार, पावन वत्स, बीसीसीएल लोदना एरिया के के.के. सिंह, संजय सिंह व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उपायुक्त ने सुनी आम नागरिकों की शिकायतें।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने अपने कार्यालय कक्ष...

9 वर्षीय मासूम बच्ची की नहर में डूबने से हुई मौत।

छतरपुर (मप्र) । छतरपुर जिला के बमीठा क्षेत्र के इमलाहा गाँव में...

निजी अस्पताल के डॉक्टर की गोली मारकर हत्या।

बिजनौर । बिजनौर के नगीना में एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की...

दुष्कर्म मामले में न्यायामूर्ति सह झालसा कार्यपालक ने लिया संज्ञान.

बुढ़मू दुष्कर्म मामले में न्यायामूर्ति सह झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष सुजीत नारायण...