Home झारखण्ड एसडीएम ने मतदान केंद्रों का किया औचक निरीक्षण।
झारखण्डराज्य

एसडीएम ने मतदान केंद्रों का किया औचक निरीक्षण।

Share
SDM conducted surprise inspection of polling stations.
Share

बीएलओ को प्रतिदिन फिल्ड वेरिफिकेशन करने का निर्देश।

धनबाद । 40 धनबाद विधानसभा के ईआरओ सह अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे ने प्री एसआईआर 2026 के संदर्भ में युक्तिकरण के उपरांत प्रत्येक घरों में चिपकाएं जा रहे प्रतीकात्मक मकान नंबर के क्रम में मतदान केंद्र संख्या 166 एवं 180 का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपरोक्त दोनों बूथ के बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक को सभी आवश्यक निर्देश दिया। साथ में अधिक से अधिक मैपिंग, एएसडीडी सूची तैयार करने, मतदाताओं के ब्लैक एंड व्हाइट एवं अस्पष्ट फोटो को चिह्नित करते हुए उनका बीएलओ एप से रंगीन फोटो अपडेट करने, डेमोग्राफिक समान इंट्री का डेटा बीएलओ एप में जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा फॉर्म 6, 7 एवं 8 का प्रतिदिन फिल्ड वेरिफिकेशन करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान कार्यपालक दंडाधिकारी रविन्द्र नाथ ठाकुर, उपरोक्त बूथ के बीएलओ पर्यवेक्षक सतीश कुमार राय, बीएलओ सबिता कुमारी एवं ज्योति कुमारी तथा निर्वाचन प्रभारी बिनोद कुमार सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर सजल मंडल उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

ऑपरेशन से पहले महिला मरीज की मौत,परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप।

अलीगढ़ । अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र स्थित धौर्रामाफी के एसआईजी हॉस्पिटल...

कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद ने गिनाई उपलब्धियां

सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर कानपुर देहात कलेक्ट्रेट सभागार में...