Home झारखण्ड ट्रेनिंग में अनुपस्थित रहने वाले 239 कर्मियों को शो-कोज।
झारखण्डराज्य

ट्रेनिंग में अनुपस्थित रहने वाले 239 कर्मियों को शो-कोज।

Share
Share

धनबाद । जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त आदित्य रंजन ने नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के लिए आहूत प्रथम प्रशिक्षण सत्र में अनुपस्थित रहने वाले 239 कर्मियों को शो-कोज किया है।

उपायुक्त ने बताया कि नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के सफल संचालन हेतु उपरोक्त 239 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति मतदान कार्य के निमित्त मतदान दल के कर्मी के रूप में की गई है। इस आशय का नियुक्ति-पत्र उनको पूर्व में ही प्रेषित किया जा चुका है। लेकिन वे प्रशिक्षण के लिए निर्धारित तिथि को प्रशिक्षण-सत्र में अनुपस्थित पाए गए।

उपायुक्त ने बताया कि निर्वाचन जैसे अतिमहत्त्वपूर्ण कार्य में, प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहना उनकी स्वेच्छाचारिता, लापरवाही, कर्तव्यहीनता के साथ सांवैधानिक दायित्वों का भी उल्लंघन है।

इसलिए प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले सभी 239 कर्मियों को 24 घंटे के अन्दर अपना स्पष्टीकरण कार्मिक कोषांग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

विपक्ष को अपराधी बताने की साजिश में जुटी मोदी सरकार, लोकतंत्र के लिए घातक – सुखदेव भगत

लोहरदगा । केंद्र की मोदी सरकार पर लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलने और...

असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की रणनीतिक तैयारियां तेज़।

असम । असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर...

हंटरगंज में भी ATM फ्रॉड सक्रिय,फेवीक्विक लगाकर ठगो ने 31 हजार निकाला।

एटीएम पर लिखा फर्जी हेल्पलाइन नंबर बना ठगी का हथियार। कार्ड फंसा...

बलूरी का युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता,छानबीन में जुटी पुलिस।

हंटरगंज (चतरा) : जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के बलुरी गांव से...